pav bhaji recipe || पाव भाजी बनाने की आसान विधि ||

आप लोगों को पता ही है। कि pav bhaji recipe को ढाबे और रेस्टोरेंट में ही अधिकतर बनाए जाते हैं। लेकिन क्या जब आपको इस रेसिपी को खाने को मन करेगा। तो हमेशा आपको होटल और रेस्टोरेंट में ही जाना पड़ेगा। इसका सीधा सा जवाब है। नहीं क्योंकि अब आप (pav bhaji recipe in hindi) को अपने घर पर ही वही रेस्टोरेंट और ढाबे स्टाइल में सबसे स्वादिष्ट पाव भाजी रेसिपी को बना सकते हैं। पाव भाजी रेसिपी का नाम सुनने में जितना कठिन लग रहा है। उतना इस रेसिपी को बनाने में समय नहीं लगेगा। सिर्फ आप कम सामग्री में कम समय के साथ झटपट पाव भाजी रेसिपी बनकर तैयार कर सकते हो।

pav bhaji recipe

आपको बता दे कि pav bhaji recipe को बनाने में जिन-जिन सामग्री की आवश्यकता पड़ेगी उसकी जानकारी और इसे बनाने का सबसे आसान तरीका इससे भी जुड़ी सभी जानकारी आपको बताने वाला हूं। ताकि जब भी आपको इस रेसिपी को खाने को मन करे तो आप हमारे द्वारा बताए गए विधि को अपनाकर आप अपने घर पर सामग्री जुटाकर इस रेसिपी को झटपट बनाकर तैयार कर सकते हैं। जब आप इस रेसिपी को बनाकर तैयार कर लेंगे। तो पाव भाजी जब खाएगे। तो इसका स्वाद बहुत ही अच्छा लगेगा। इसलिए इस रेसिपी को जरूर एक बार ट्राई कीजिए।

पाव भाजी बनाने के लिए सामग्री

आपको एक बात बता दे की pav bhaji ki recipe अगर आपको स्वादिष्ट बनानी है। तो इसमें कौन-कौन सी सामग्री डाली जाती है। इसकी जानकारी आपको जननी बहुत जरूरी है। तभी आप पाव भाजी रेसिपी स्वादिष्ट रूप से बना सकते हैं। इसलिए आपको मैं इसमें पड़ने वाले सभी सामग्री की जानकारी नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई है। ताकि पाव भाजी बनाते समय इन सभी सामग्री का इस्तेमाल कर सके।

विवरण जानकारी
आलू 01 कप
गोभी 01 कप
गाजर ½ कप
हरा मटर ¼ कप
हरा शिमला मिर्च ½ कप
पानी 01 कप
नमक स्वाद अनुसार
बटर 01 चम्मच
लहसुन 01 चम्मच
अदरक 01 चम्मच
हरा मिर्च 01 चम्मच
प्याज 01 कप
टमाटर 01 कप
चुकंदर ¼ कप कद्दूकस
नमक स्वाद अनुसार
हल्दी पाउडर 02 चम्मच
पाव भाजी मसाला 01 चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 01 चम्मच
पाव 02 (अपने अनुसार)
बटर 01 चम्मच
बटर मसाला ¼ चम्मच
लाल मिर्च पाउडर ¼ चम्मच

पाव भाजी बनाने का आसान विधि

अब आपको ज्यादा सोचने और विचारने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि जब भी आपको (easy pav bhaji recipe) को बनाकर खाने को मन करे तो आप रेस्टोरेंट और ढाबे स्टाइल जैसा ही अपने घर पर हमारे द्वारा बताए गए विधि को अपना कर पाव भाजी रेसिपी बना सकते हैं।

1. pav bhaji recipe को बनाने के लिए सबसे पहले एक कुकर में दो से तीन बारी कटे हुए 01 कप आलू, 01 कप गोभी, ½ कप गाजर, ¼ कप हरा मटर, ½ कप हरा शिमला मिर्च साथ में उसमें एक कप पानी डालें और अपने स्वाद अनुसार नमक डालकर सब्जी में नमक को अच्छे से मिला लें।

pav bhaji recipe

2. अब आपको प्रेशर कुकर को ढक्कन से अच्छी तरह से बंद कर ले।

pav bhaji recipe

3. इसके बाद प्रेशर कुकर को गैस चूल्हा पर रख कर दो से तीन सिटी अच्छे से लगाए।

pav bhaji recipe

4. तीन सिटी लगने के बाद आपको गैस को बंद कर देना है। इसके बाद थोड़ा समय के लिए प्रेशर कुकर को ठंडा होने के लिए छोड़ दे ठंडा होने के बाद जब आप प्रेशर कुकर का ढक्कन हटाएंगे। तो सब्जियां इस तरह पक्कर तैयार रहेगी।

pav bhaji recipe

5. अब इन सब्जियों को थोड़ा इस तरह अच्छे से मैस कर लेना है।

pav bhaji recipe

6. इसके बाद गैस चूल्हा पर एक पैन को रखें। पैन जैसे ही गर्म हो जाए उसमें तीन चम्मच तेल साथ में 01 चम्मच बटर डालें।

pav bhaji recipe

7. पैन में बटर जैसे ही अच्छी तरह से पिघल जाए। इसके बाद पैन में 01 चम्मच लहसुन, 01 चम्मच अदरक, 01 चम्मच बारी कटा हरा मिर्च डाले।

pav bhaji recipe

8. इसके बाद लहसुन, अदरक और हरी मिर्च को गैस के मीडियम फ्लेम पर तब तक भूने जब तक की इसका कलर इस तरह ब्राउन ना हो जाए।

pav bhaji recipe

9. लहसुन अदरक और हरी मिर्च को भुनने के बाद अब इसमें 01 कप बारी कटा हुआ प्याज डालकर गैस के मीडियम फ्लेम पर ही प्याज को चार से पांच मिनट इस तरह भूनकर तैयार कर लेना है।

pav bhaji recipe

10. प्याज भुनने के बाद अब इसमें 01 कप बारी कटा टमाटर, ¼ कप कद्दूकस किया हुआ चुकंदर और साथ में स्वाद अनुसार नमक डालें।

pav bhaji recipe

11. अब इन सभी सब्जियों को प्याज के साथ अच्छे से इस तरह मिक्स कर लें।

pav bhaji recipe

12. इन सभी सब्जियों को मिक्स करने के बाद इसे ढक्कन से ढक्कर गैस के मीडियम फ्लेम पर ही चार से पांच मिनट अच्छे से पक्का ले। आपको सब्जी पकाते समय बीच-बीच में ढक्कन को हटाकर सब्जियों को चलाते भी रहना है।

pav bhaji recipe

13. 4 से 5 मिनट बाद यह सब्जियां पक जाएगी। इसके बाद इसमें ½ चम्मच हल्दी पाउडर, 02 बड़े चम्मच पाव भाजी मसाला, 01 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर इन सब्जियों के साथ अच्छे से मिक्स कर ले और मसाले में थोड़ा बहुत पानी डालें ताकि मसाले जेल नहीं।

pav bhaji recipe

14. अब पैन में इन सब्जियों के साथ उबली हुई सब्जियों को डालकर साथ में स्वाद अनुसार नमक डालकर इन सभी सब्जियों को अच्छे से मसाले में मिक्स कर ले।

pav bhaji recipe

15. सब्जी मसाले को ढक्कन से ढक्कर इसे गैस के धीमी आंच पर ही तीन से चार मिनट अच्छे से पक्का लेना है।

pav bhaji recipe

16. तीन से चार मिनट बाद ढक्कन को हटाकर सब्जी मसाले में 01 कप गर्म पानी डालकर सब्जी मसाले को पानी में अच्छे से मिक्स कर ले। इसके बाद इसे ढक्कन से ढक्कर फिर सब्जी मसाले को गैस के धीमी आंच पर 8 मिनट से 10 मिनट तक पकने दें।

pav bhaji recipe

17. 8 से 10 मिनट बाद जब आप ढक्कन को हटाकर देखेंगे। तो हमारा सब्जी मसाला अच्छे से पक्कर तैयार रहेगा। इसके बाद इसमें थोड़ा बारी कटा हरा धनिया और 01 चम्मच बटर डालें।

pav bhaji recipe

18. अब गैस को बंद करके इसे फिर ढक्कन से ढक्कर दो से तीन मिनट के लिए छोड़ दे।

pav bhaji recipe

19. 2 से 3 मिनट बाद पाव भाजी इस तरह बनकर तैयार हो जाएगा।

pav bhaji recipe

20. अब हमारी पाव भाजी तो बनकर तैयार हो चुकी है। अब हम पाव को तवे पर अच्छी तरह से सकेगे। पाव को तवे पर सेकने के लिए सबसे पहले तवे पर 01 चम्मच बटर डालें। बटर जैसे ही तवे पर पिघील जाए इसके बाद बटर के साथ ¼ चम्मच बटर मसाला, ¼ चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर बटर के साथ अच्छे से मिक्स कर ले। इसके बाद बारी कटा हरा धनिया डालें।

pav bhaji recipe

21. इसके बाद हमें मसाले के साथ तवे पर पाव को इस तरह अच्छे सेक कर तैयार कर लेना है।

pav bhaji recipe

22. अब हमारा पाव भी अच्छे से बनकर तैयार हो चुका है। और पाव भाजी सब्जियां भी बनकर तैयार हो गई है। इसके बाद पाव भाजी रेसिपी को एक थाली में इस तरह सजा सकते हैं।

pav bhaji recipe

पाव भाजी बनाते समय इन बातों का जरूर ध्यान दें।

अगर आप pav bhaji banane ki recipe सिख चुके हैं। तो आपको पाव भाजी रेसिपी बनाते समय कुछ बातों का ध्यान देना बहुत ही जरूरी है। तभी आप टेस्टी अपने घर पर आसानी से इस रेसिपी को बना सकते हैं।

सब्जियां: पाव भाजी सब्जियां पकने के बाद प्रेशर कुकर को 2 से 3 मिनट ठंडा होने के बाद प्रेशर कुकर के ढक्कन को हटाए। फिर इन सभी सब्जियों को अच्छे से मैस करें।

प्याज: प्याज को गैस के मीडियम फ्लेम पर तब तक भूनना है। जब तक की प्याज का कलर ब्राउन ना हो जाए।

पाव: तवे पर बटर के साथ बटर मसाला, लाल मिर्च पाउडर और हरा धनिया पाउडर के साथ अच्छे से मिक्स करके इन मशालों के साथ पांव को सेकना है।

निष्कर्ष

जभी आपके घर कोई मेहमान आने वाले हो और आप अपने दिमाग में यह सोच रहे हैं। कि आखिर कौन सी डिश बनाया जाए। ताकि उनको पसंद आए तो आप नाश्ता के रूप में pav bhaji recipe को फटाफट कम समय में बनाकर उन्हें खिला सकते हैं। क्योंकि जब आप स्वाद से भरपूर पाव भाजी रेसिपी को बनाकर अपने घर पर आए हुए मेहमान को खिलाएंगे। तो उनको पाव भाजी का स्वाद जरूर पसंद आएगा। इसलिए इस रेसिपी को अपने घर पर एक बार बनाकर जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाने की आसान विधि इसमें पड़ने वाले आवश्यक सामग्री की जानकारी आपको स्टेप बाय स्टेप बताई गई है।

FAQs

प्रश्न: पाव भाजी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

उत्तर- आलू 01 कप, गोभी 01 कप, गाजर ½ कप, हरा मटर ¼ कप, हरा शिमला मिर्च ½ कप, पानी 01 कप, नमक स्वाद अनुसार, बटर 01 चम्मच, लहसुन 01 चम्मच, अदरक 01 चम्मच, हरा मिर्च 01 चम्मच, प्याज 01 कप, टमाटर 01 कप, चुकंदर ¼ कप कद्दूकस, नमक स्वाद अनुसार, हल्दी पाउडर 02 चम्मच, पाव भाजी मसाला 01 चम्मच, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 01 चम्मच, पाव 02 (अपने अनुसार), बटर 01 चम्मच, बटर मसाला ¼ चम्मच, लाल मिर्च पाउडर ¼ चम्मच आप इन सभी सामग्री से पांव भाजी सब्जियां और पाव को अच्छी तरह से सेक सकते हैं।

प्रश्न: पाव भाजी में कौन सी सब्जी डाली जाती है ?

उत्तर- पाव भाजी में आलू, गोभी, गाजर, हरा मटर, हरा शिमला मिर्च ये हरी सब्जी डाली जाती है।

और पढ़े

गुलाब जामुन कैसे बनाएं

सेवई खीर कैसे बनाएं

ब्रेड हलवा बनाने की विधि

1 thought on “pav bhaji recipe || पाव भाजी बनाने की आसान विधि ||”

Leave a Comment