Malai Paneer Recipe/ मलाई पनीर रेसिपी कैसे बनाएं/ बनाने का आसान विधि/ आवश्यक सामग्री/ यहां पढ़े पूरी जानकारी।

आप लोगों ने तो पनीर से बनने वाली अनेकों प्रकार की सब्जियां खाएं होंगे। लेकिन जब बात आती है। Malai Paneer Recipe की तो सब लोगों के मुंह में पानी टपकने लग जाता है। क्योंकि यह रेसिपी बिना लहसुन प्याज की बनने वाली सबसे स्वादिष्ट, बे लाजवाब लगती है। जो भी इस रेसिपी को एक बार खा लेता है। उसे बार-बार इस रेसिपी को खाने को मन करता है। आप लोगों ने तो इस रेसिपी को ज्यादातर ढाबे या रेस्टोरेंट में खाए होंगे। लेकिन मैं आप सभी को इस रेसिपी को बनाना सिखाऊंगा। जिससे आप अपने घर पर इस रेसिपी को सबसे स्वादिष्ट बे लाजवाब रेस्टोरेंट स्टाइल जैसा बना सकते हैं।

Malai Paneer Recipe

मैं आप सभी को Malai Paneer Recipe बनाने का सबसे आसान विधि इसके लिए आवश्यक सामग्री से संबंधित सभी जानकारी बताने वाला हूं। ताकि आप इस रेसिपी को कुछ ही मिनटों में सबसे स्वादिष्ट रेस्टोरेंट स्टाइल में बना सके। आप मलाई पनीर रेसीपी को आपके घर आए हुए रिश्तेदार को भी बनाकर खिला सकते हैं। क्योंकि यह रेसिपी सबसे स्वादिष्ट लगती है।

मलाई पनीर रेसिपी बनाने की सामग्री

अगर आप खुद से कुछ ही मिनटों में अपने घर पर सबसे स्वादिष्ट Malai Paneer Recipe बनाकर अपने परिवार को खिलाना चाहते हैं। या अपने घर पर आए हुए मेहमान को खिलाना चाहते हैं। तो मेरे बताएं अनुसार इन सामग्री से आप अपने घर पर सबसे स्वादिष्ट रेस्टोरेंट स्टाइल जैसा मलाई पनीर रेसिपी बना सकते हैं।

पनीर 350 ग्राम
लाल टमाटर 02
हरी मिर्च 02
अदरक 01 टुकड़ा
काजू बादाम ¼ कप
तेल 01 चम्मच
घी 01 चम्मच
जीरा ½ छोटा चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 01 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर ½ छोटी चम्मच
धनिया पाउडर 01 छोटा चम्मच
जीरा पाउडर ½ छोटी चम्मच
गरम मसाला पाउडर ½ छोटी चम्मच
कसोरी मैथी 01 चम्मच
चीनी ½ चोटी चम्मच
मलाई ½ कप
पानी एक कप
नमक स्वाद अनुसार

मलाई पनीर रेसिपी बनाने का आसान विधि

अगर आप सच में ठान लिए हैं। अपने घर पर सबसे स्वादिष्ट मलाई पनीर रेसिपी बनाने का तो आप मेरे द्वारा बताए गए तरीके के अनुसार आप अपने घर पर सबसे स्वादिष्ट वे लाजवाब मलाई पनीर रेसिपी बना सकते हैं। क्योंकि मैं आप सभी को मलाई पनीर रेसिपी बनाने का सबसे आसान तरीका बताया हूं। जिससे आप कुछ ही मिनटों में अपने घर पर सबसे स्वादिष्ट मलाई पनीर रेसिपी बना सकते हैं।

1. मलाई पनीर रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले हमें एक मिक्सर जार में दो बारी कटा हुआ लाल टमाटर, दो बारी कटी हुई हरी मिर्च, एक इंच बारी कटा अदरक का टुकड़ा, ¼ कप काजू बादाम डालकर अच्छे से बीना पानी डाले पीस लेना है।

Malai Paneer Recipe

2. इस तरह हमारा पेस्ट बनकर तैयार हो जाएगा।

Malai Paneer Recipe

3. अब हमें गैस चूल्हे पर एक कढ़ाई को रखना है। कढ़ाई में एक छोटा चम्मच तेल और एक चम्मच आपको देसी घी डालना है। तेल और घी जैसे ही गर्म हो जाए उसमें ½ छोटा चम्मच जीरा डालकर इसे गैस के मीडियम आंच पर कुछ सेकंड के लिए जीरा को अच्छे से पका लेना है।

Malai Paneer Recipe

4. जीरा पकने के बाद फिर हम कढ़ाई में एक छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, ½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे। इसके बाद बनाया हुआ मिक्सर जार में पेस्ट को मसाले के साथ ऐड करेंगे। इसके बाद इस पेस्ट को मसाले के साथ अच्छे से मिक्स कर लेंगे।

Malai Paneer Recipe

5. मसाले के साथ पेस्ट को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे गैस के मीडियम आंच पर मसाले को ढक्कर दो से तीन मिनट अच्छे से पकने देंगे। ताकि हमारा मसाला अच्छे से पक सके।

Malai Paneer Recipe

6. 2 से 3 मिनट बाद मसाला अच्छे से भुनने के बाद मसाले में हम एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, ½ छोटी चम्मच जीरा पाउडर, ½ छोटी चम्मच गरम मसाला पाउडर डालकर मसाले में अच्छे से मिक्स कर लेंगे।

Malai Paneer Recipe

7. फिर इसके बाद मसाले में अपने टेस्ट के अनुसार नमक नमक, एक चम्मच कसोरी मैथी अपने हाथों से मसलकर मसाले में ऐड करना है। इसके बाद ½ चोटी चम्मच चीनी मसाले में डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लेना है। और मसाले को 1 मिनट तक अच्छे से भूनना है। ताकि मसाला अच्छे से पक सके।

Malai Paneer Recipe

8. एक मिनट तक मसाला भुनने के बाद इसमें हम ½ कप मलाई डालकर मलाई को मसाले में अच्छे से मिक्स कर लेंगे। और इसे गैस के मीडियम आंच पर ढककर 2 मिनट तक अच्छे से पका लेंगे।

Malai Paneer Recipe

9. 2 मिनट बाद हमारा मसाला इस तरह भूनकर तैयार हो जाएगा।

Malai Paneer Recipe

10. अब हमें मसाले में 350 ग्राम बारी कटा हुआ पनीर को डालना है।

Malai Paneer Recipe

11. मसाले में बारी कटा हुआ पनीर डालने के बाद इसमें एक छोटे कप पानी ऐड करेंगे। पानी ऐड करने के बाद मसाले में पनीर को फिर से अच्छे से चला कर मिक्स कर लेंगे और इसे ढक्कर गैस के मीडियम आंच पर 4 से 5 मिनट तक अच्छे से पकने देंगे।

Malai Paneer Recipe

12. 4 से 5 मिनट बाद हमारा मलाई पनीर रेसिपी बनकर तैयार हो गया है। अब इसके ऊपर थोड़ी बारी कटी हुई हरी धनिया का पता डालकर मलाई पनीर रेसिपी में अच्छे से मिक्स कर लेंगे। ताकि इसका स्वाद और भी अच्छा लगे।

Malai Paneer Recipe

13. इस तरह आप कुछ ही मिनटों में मलाई पनीर रेसिपी रेस्टोरेंट स्टाइल में बनाकर अपने परिवार या आपके घर पर आए हुए मेहमान को बनाकर खिला सकते हैं।

मलाई पनीर रेसिपी को किसके साथ परोसे

आप लोगों को तो मैं मलाई पनीर रेसिपी बनाने का सबसे आसान विधि तो बता दिया। लेकिन अब आप सभी को बता दे कि इस रेसिपी को किसके साथ परोसने पर यह रेसिपी सबसे स्वादिष्ट लगती है। इस रेसिपी को आप गरमा गरम नॉन तंदूरी रोटी या बटर रोटी के साथ परोस सकते हैं।

  • आप सभी को जानकारी के लिए बता दे कि यह रेसिपी सादी रोटी, तंदूरी रोटी, बटर नॉन के साथ और भी सबसे स्वादिष्ट बे लाजवाब लगती है।
  • मलाई पनीर रेसिपी को अगर आप प्याज के पराठे या लच्छा पराठे के साथ परोसते हैं। तो यह रेसिपी और भी स्वादिष्ट लगती है।
  • अगर इस रेसिपी को सादा चावल, पुलाव, बासमती चावल के साथ परोसते हैं। तो इसका स्वाद और भी अच्छा लगता है।

FAQs

प्रश्न: पनीर में मलाई कब डाले?

उतर- आपको जानकारी के लिए बता दे की गैस के मीडियम आंच पर ग्रेवी के लिए मसाला पकने के बाद उसमें आधे छोटे कप या एक कप मलाई डालें। फिर इसे कुछ मिनट तक अच्छे से गैस के मीडियम आंच पर मसाले के साथ पक्का लें। फिर उसमें बारी कटा हुआ पनीर को ऐड करें। इस तरह आप पनीर में मलाई डाल सकते हैं।

प्रश्न: पनीर को कितनी देर तक पकाना चाहिए?

उतर- मलाई पनीर रेसिपी का ग्रेवी तैयार होने के बाद बारी कटा हुआ। पनीर का टुकड़ा डालकर गैस के मीडियम या हाई फ्लेम पर 2 से 4 मिनट तक अच्छे से पकने दें। इस तरह मलाई पनीर रेसिपी बनकर तैयार हो जाएगा।

और पढ़ें

चिली पनीर कैसे बनाएं

शाही पनीर रेसिपी

पनीर टिक्का मसाला रेसिपी

Leave a Comment