Paneer Tikka Masala/ रेस्टोरेंट स्टाइल में बनाने का तरीका/ आवश्यक सामग्री/ यहां पढ़े पूरी जानकारी।

रेस्टोरेंट में मिलने वाली Paneer Tikka Masala रेसिपी एक लोकप्रिय वेज डिश है। इसे हर कोई खाना पसंद करता है। यह रेसिपी इतनी स्वादिष्ट और बे लाजवाब लगती है। कि जब भी पनीर टिक्का मसाला का नाम आता है। तो लोगों के मुंह में पानी टपकने लग जाता है। लेकिन आप लोगों ने तो इस रेसिपी को सिर्फ ढाबे और रेस्टोरेंट में ही खाई है। लेकिन अब आप इस रेसिपी को अपने घर पर रेस्टोरेंट स्टाइल में सबसे स्वादिष्ट बे लाजवाब इस रेसिपी को बनाकर खा सकते हैं।

Paneer Tikka Masala

मैं आप सभी को Paneer Tikka Masala बनाने का सबसे आसान विधि और इसमें क्या-क्या सामग्री डाली जाती है। इसकी पूरी जानकारी बताने वाला हूं। ताकि आप भी अपने घर पर अपने हाथों से सबसे स्वादिष्ट पनीर टिक्का मसाला रेसिपी बनाकर अपने परिवार के साथ बैठकर खा सके या स्कूल जाने वाले बच्चों के टिफिन में लंच डिनर के लिए भी इसे दे सकते हैं। इस रेसिपी को बनाने के लिए बस आपको मेरे द्वारा बताए गए सभी लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ना होगा।

पनीर टिक्का मसाला बनाने की सामग्री

अगर आप भी रेस्टोरेंट स्टाइल में अपने घर पर सबसे स्वादिष्ट पनीर टिक्का मसाला बनाना चाहते हैं। तो बस आपको मेरे द्वारा बताए गए इन सामग्री से आप अपने घर पर अपने खुद के हाथों से सबसे स्वादिष्ट वे लाजवाब पनीर टिक्का मसाला बना सकते हैं।

पनीर 250 ग्राम
दही 3 बड़े चम्मच
बेसन 1 बडा चम्मच
अजवाइन ¼ छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर ⅓ छोटा चम्मच
लाल कश्मीरी मिर्च पाउडर ½ छोटी चम्मच
धनिया पाउडर ⅓ छोटा चम्मच
जीरा पाउडर ⅓ छोटा चम्मच
गरम मसाला पाउडर ¼ छोटा चम्मच
तन्दूरी माशाला पाउडर ½ छोटा चम्मच
नमक ½ छोटा चम्मच
तेल 2-3 छोटा चम्मच
जीरा ½ छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर ½ चोटी चम्मच
लाल कश्मीरी मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच
धानिया पाउडर ½ चोटी चम्मच
जीरा पाउडर ½ चोटी चम्मच
टमाटर का पीउरी ⅓ कप
पानी ½ छोटे कप
गरम मसाला ½ छोटा चम्मच

पनीर टिक्का मसाला बनाने की आसान विधि

अगर आप सच में अपने घर पर अपने हाथों से सबसे स्वादिष्ट पनीर टिक्का मसाला रेसिपी बनाने के लिए तैयार है। तो बस मेरे द्वारा बताए गए स्टेप के अनुसार आप अपने घर पर सबसे स्वादिष्ट पनीर टिक्का मसाला रेसिपी बना सकते हैं।

1. पनीर टिक्का मसाला बनाने के लिए आपको एक बर्तन में दो से तीन बड़े चम्मच दही, एक बडा चम्मच बेसन, ¼ छोटा चम्मच अजवाइन, ⅓ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, ½ छोटी चम्मच लाल कश्मीरी मिर्च पाउडर, ⅓ छोटा चम्मच धनिया पाउडर, ⅓ छोटा चम्मच जीरा पाउडर, ¼ छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, ½ छोटा चम्मच तन्दूरी माशाला पाउडर फिर इसमें थोडा सा तेल डालकर दही के साथ इन मसाले को अच्छे से मिक्स कर लेना है।

Paneer Tikka Masala

2. दही के साथ मिक्स किए हुए इन मसाले में हमें ½ छोटा चम्मच नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लेना है।

Paneer Tikka Masala

3. इसके बाद तैयार हुए घोल में 250 ग्राम बारी कटा हुआ पनीर, तीन प्रकार का आधा टुकड़ा बारी कटा हुआ शिमला मिर्च आधा हिस्सा बारी कटा प्याज का टुकड़ा डालकर घोल के साथ अच्छे से मिक्स कर लेंगे।

Paneer Tikka Masala

4. अब इसे एक बर्तन से ढककर फ्रिज में 20 मिनट के लिए छोड़ देंगे। फिर 20 मिनट बाद ढक्कन को हटाकर थोडा चला लेंगे।

Paneer Tikka Masala

5. इसके बाद हमें गैस के मीडियम आंच पर एक पैन को रखना है। पैन में 2-3 छोटा चम्मच तेल डालकर पैन में अच्छे से मिला लेंगे। तेल जैसे ही गर्म हो जाए। उसमें टिक्का पनीर बारी-बारी से सब एक साथ डालकर 5 से 7 मिनट गैस के मीडियम आंच पर इसे अच्छे से पका लेना है। इस तरह हमारा टिक्का पानीर बनकर तैयार हो जाएगा।

Paneer Tikka Masala

6. अब हमें पनीर टिक्का मसाला के लिए ग्रेवी बनाना है। ग्रेवी बनाने के लिए हमें गैस चूल्हे पर फिर से एक पैन रखना है। पैन जैसे ही गर्म हो जाए। इसमें थोड़ा बहुत तेल ऐड करना है। तेल के गर्म होते ही इसमें ½ छोटा चम्मच जीरा डालकर जीरे को अच्छे से थोड़ा बहुत भून लेना है। फिर इसमें दो बारी कटी हुई प्याज डालना है। प्याज को गैस के मीडियम आंच पर तब तक भूनना है। जब तक उसका कलर चेंज ना हो जाए।

Paneer Tikka Masala

7. प्याज भुनने के बाद इसमें एक छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट डालेंगे। और इसे 30 से 40 सेकंड तक अदरक लहसुन का पेस्ट गैस के मीडियम आंच पर अच्छे से भून लेंगे। फिर इसमें ½ चोटी चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच लाल कश्मीरी मिर्च पाउडर, ½ चोटी चम्मच धानिया पाउडर, ½ चोटी चम्मच जीरा पाउडर डालकर इन मसाले को गैस के मीडियम आंच पर 1 से 2 मिनट तक अच्छे से पका लेंगे।

Paneer Tikka Masala

8. मसाले पकने के बाद इसमें ⅓ कप टमाटर का पीउरी डालकर इसे अच्छे से मसाले में मिक्स कर ले। फिर इसे एक ढक्कन से ढक्कर गैस के मीडियम आंच पर 5 से 7 मिनट तक अच्छे से पकने दे।

Paneer Tikka Masala

9. मसाले के साथ टमाटर का पीउरी अच्छे से पकने के बाद इसमें ½ छोटे कप पानी और अपने नमक अनुसार नमक ऐड करें। फिर इसे मसाले के साथ अच्छे से मिक्स कर ले और इसे गैस के मीडियम आंच पर ढक्कर तब तक पकाएं जब तक की पानी में उबाल ना आ जाए।

Paneer Tikka Masala

10. पानी में उबाल आने के बाद इसमें फ्राई किया हुआ टिक्का पनीर डालकर ग्रेवी के साथ अच्छे से मिक्स कर लेंगे। और इसे गैस के मीडियम आंच पर ढक्कर 10 से 12 मिनट तक अच्छे से पका लेंगे।

Paneer Tikka Masala

11. 10 से 12 मिनट बाद ढक्कन को हटाकर पनीर टिक्का मसाला को थोड़ा चला लेना है। फिर इसमें ½ छोटा चम्मच गरम मसाला और ऊपर से थोड़ी बहुत कसूरी मेंथी डालकर गैस को बंद करके पनीर टिक्का मसाला को 5 मिनट के लिए कवर करके छोड़ देंगे। इस तरह हमारा सबसे स्वादिष्ट पनीर टिक्का मसाला बनकर तैयार हो गया है।

Paneer Tikka Masala

12. अब आप इस रेसिपी को अपने परिवार के साथ बैठकर अच्छे से खा सकते हो। या इस रेसिपी को अपने स्कूल जाने वाले बच्चों को लंच डिनर के लिए टिपीन में करके दे सकते हैं।

पनीर टिक्का मसाला को किसके साथ परोसे

पनीर टिक्का मसाला बनने के बाद आपको इस रेसिपी को किसके साथ परोसे यह जानकारी बहुत से लोगों को नहीं होता है। लेकिन आप सभी को बता दे की पनीर टिक्का मसाले रेसिपी को आप गरमा गरम तंदूरी रोटी, लच्छा पराठा या जीरा चावल के साथ परोस सकते हैं।

FAQs

प्रश्न: पनीर टिक्का मसाला बनाने के लिए मुख्य सामग्री क्या है?

उतर- पनीर टिक्का मसाला बनाने के लिए पनीर 250 ग्राम, दही 3 बड़े चम्मच, बेसन 1 बडा चम्मच, अजवाइन ¼ छोटा चम्मच, हल्दी पाउडर ⅓ छोटा चम्मच, लाल कश्मीरी मिर्च पाउडर ½ छोटी चम्मच, धनिया पाउडर ⅓ छोटा चम्मच जीरा पाउडर ⅓ छोटा चम्मच, गरम मसाला पाउडर ¼ छोटा चम्मच, तन्दूरी माशाला पाउडर ½ छोटा चम्मच, नमक ½ छोटा चम्मच, तेल 2-3 छोटा चम्मच, जीरा ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर ½ चोटी चम्मच, लाल कश्मीरी मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच, धानिया पाउडर ½ चोटी चम्मच, जीरा पाउडर ½ चोटी चम्मच, टमाटर का पीउरी ⅓ कप, पानी ½ छोटे कप गरम मसाला ½ छोटा चम्मच इन सामग्री की जरूरत होगी।

प्रश्न: पनीर टिक्का सब्जी की रेसीपी क्या है?

उतर- पनीर टिक्का मसाला सब्जी की रेसिपी यह दही, शिमला मिर्च और अन्य मसाले के ग्रेवी के साथ पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े को डालकर इस रेसिपी को सबसे स्वादिष्ट रेस्टोरेंट स्टाइल जैसा पकाया जाता है। जिसे खाने में सबसे स्वादिष्ट लगता है। जिसे हर कोई खाना पसंद करते हैं।

और पढ़ें

चिली पनीर कैसे बनाएं

शाही पनीर रेसिपी

आलू पराठा रेसिपी

Leave a Comment