अगर आप कम तेल में और कुछ ही समय में ढाबे स्टाइल या रेस्टोरेंट स्टाइल में पनीर टिक्का रेसिपी बनाना चाहते हैं। तो आप सभी के लिए Paneer Tikka Recipe Air Fryer एक अच्छा विकल्प है। क्योंकि आप एयर फ्रायर में इस रेसिपी को सबसे स्वादिष्ट चटपटा वो भी कुछ ही समय में बना सकते हैं। पनीर टिक्का रेसिपी शिमला मिर्च, दही, पनीर और कुछ मसाले से बनने वाली यह रेसिपी इतनी स्वादिष्ट लगती है। कि जो भी लोग इस रेसिपी को एक बार खा लेता है। तो उसे बार-बार इस रेसिपी को खाने को मन करता है।

इसलिए Paneer Tikka Recipe Air Fryer मैं बनाने का सबसे आसान तरीका बताने वाला हूं। जिससे आप बहुत ही कम समय में पनीर टिक्का रेसिपी एयर फ्रायर में बनाकर अपने परिवार या सुबह के नाश्ते में इसे बनाकर खा सकते हैं। बस इस रेसिपी को सबसे स्वादिष्ट चटपटा बनाने के लिए हमारे द्वारा लिखे गए आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ने होंगे।
पनीर टिक्का रेसिपी एयर फ्रायर में बनाने की सामग्री
अगर आपको सच में पनीर टिक्का रेसिपी एयर फ्रायर में कम तेल कम समय में इस रेसिपी को चटपटा स्वादिष्ट बनाना है। तो आप मेरे द्वारा बताए गए इस सामग्री से अपने घर पर एयर फ्रायर में पनीर टिक्का रेसिपी वो भी स्वादिष्ट ढाबे स्टाइल जैसा बना सकते हैं।
| पनीर | 250 ग्राम |
| गढ़ा दही | 1 कप |
| कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर | ½ छोटी चम्चम |
| हल्दी पाउडर | ½ छोटी चम्चम |
| धनिया पाउडर | ½ छोटी चम्चम |
| गरम मसाला पाउडर | ½ छोटी चम्चम |
| अजवाइन | ½ छोटी चम्चम |
| चाट मसाला | ½ छोटी चम्मच |
| आमचूर पाउडर | ½ छोटी चम्मच |
| जीरा | ½ छोटी चम्मच |
| काली मिर्च पाउडर | ½ छोटी चम्मच |
| जिंजर गार्लिक पेस्ट | ½ छोटी चम्मच |
| नींबू का रस | 01 बडा चम्मच |
| मस्टर्ड ऑयल | 01 बड़ा चम्मच |
| रेड फ्रूट कलर | ½ छोटी चम्मच |
| शिमाला मिर्च | बारी कटा (आधा टुकड़ा) |
| प्याज | बारी कटा (आधा टुकड़ा) |
| नमक | स्वादानुसार |
पनीर टिक्का रेसिपी एयर फ्रायर में बनाने की विधि
अब मैं आपको Paneer Tikka Recipe Air Fryer में बनाने का सबसे आसान तरीका बताने वाला हूं। जिससे आप कम तेल कम समय में बनाकर अपने घर आए हुए मेहमान को खिला सकते हैं। या इसे बनाकर सुबह के नाश्ते में खा सकते हैं। या स्कूल जाने वाले बच्चों के स्कूल टिपीन में लॉन्च डिनर के लिए भी दे सकते हैं। क्योंकि यह रेसिपी बहुत ही कम तेल में बनने वाला हेल्दी स्वादिष्ट रेसिपी हैं।
1. पनीर टिक्का रेसिपी एयर फ्रायर में बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बर्तन में एक कप दही लेना है। दही में ½ छोटी चम्चम कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, ½ छोटी चम्चम हल्दी पाउडर, ½ छोटी चम्चम धनिया पाउडर, ½ छोटी चम्चम गरम मसाला पाउडर, ½ छोटी चम्चम अजवाइन, ½ छोटी चम्मच चाट मसाला, ½ छोटी चम्मच आमचूर पाउडर,½ छोटी चम्मच जीरा, ½ छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर, ½ छोटी चम्मच जिंजर गार्लिक पेस्ट, एक बडा चम्मच नींबू का रस, एक बड़ा चम्मच मस्टर्ड ऑयल डालकर दही के साथ अच्छे से मिक्स कर लेंगे।

2. कलर के लिए हम रेड फ्रूट कलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद इसमें स्वाद अनुसार नमक ऐड करना है। फिर इस मसाले के साथ अच्छे से मिक्स कर लेना है।

3. अब आपको दही में मिक्स हुए मसाले के साथ प्याज का आधा टुकड़ा बारी कटा हुआ, शिमला मिर्च का आधा टुकड़ा बड़ी कटा हुआ और 250 ग्राम बारी कटा पनीर को ऐड करना है।

4. फिर आपको मसाले के साथ शिमला मिर्च, प्याज और पनीर को अच्छे से मिक्स कर लेना है।

5. अब इसे मैरीनेट करने के लिए इसके ऊपर फिलिंग ऐप को लगा कर इसे फ्रीज में दो से ढाई घंटा तक रख कर छोड़ देंगे।

6. 2 घंटे बाद फ्रिज से निकाल कर पनीर टिक्का को फिर से अच्छे से चला लेना है।

7. इसके बाद आपको लकड़ी का सिक में पनीर टिक्का को बारी-बारी से इस तरह अच्छे से गुथ लेना है।

8. अब आपको पनीर टिक्का को एयर फ्रायर के बास्केट में इस तरह अच्छे से रख देना है।

9. एयर फ्रायर के बास्केट में रखे हुए पनीर टिक्का को अब एयर फ्रायर में डालकर 8 से 10 मिनट तक 180 डिग्री या 200 डिग्री सेल्सियस पर पक्का लेना है।

10. इस तरह आप कुछ ही समय में पनीर टिक्का रेसिपी एयर फ्रायर में बहुत ही कम समय में सबसे स्वादिष्ट चटपटा बना सकते हैं।

पनीर टिक्का रेसिपी किसके साथ परोसे
अगर आप भी एयर फ्रायर में बने हुए पनीर टिक्का रेसिपी को किसी अच्छे चीज के साथ परोसना चाहते हैं। तो आपको बस नीचे बताए गए लेख को स्टेप बाय स्टेप पढ़ने होंगे।
- एयर फ्रायर में बने हुए पनीर टिक्का रेसिपी को आप पुदीने और दही वाले हरी चटनी के साथ परोस सकते हैं। क्योंकि इसके साथ यह रेसिपी और भी स्वादिष्ट लगती है।
- आप सभी लोगों को जानकारी के लिए बता दे कि अगर आप एयर फ्रायर में बने हुए पनीर टिक्का रेसिपी को रोल की तरह खाना पसंद करते हैं। तो फिर आप इस रेसिपी को बटर नान, तंदूरी रोटी या रुमाली रोटी के साथ इस रेसिपी को परोस सकते हैं।
- साथ ही आप इस रेसिपी को टमाटर, गाजर, खीरा के साथ भी इसे खा सकते हो।
FAQs
प्रश्न: पनीर टिक्का बनाने के लिए क्या क्या चाहिए?
उतर- आप एयर फ्रायर में पनीर टिक्का रेसिपी पनीर 250 ग्राम, गढ़ा दही 1 कप, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर ½ छोटी चम्चम, हल्दी पाउडर ½ छोटी चम्चम, धनिया पाउडर ½ छोटी चम्चम, गरम मसाला पाउडर ½ छोटी चम्चम अजवाइन ½ छोटी चम्चम, चाट मसाला ½ छोटी चम्मच, आमचूर पाउडर ½ छोटी चम्मच, जीरा ½ छोटी चम्मच, काली मिर्च पाउडर ½ छोटी चम्मच, जिंजर गार्लिक पेस्ट ½ छोटी चम्मच नींबू का रस 01 बडा चम्मच, मस्टर्ड ऑयल 01 बड़ा चम्मच रेड फ्रूट कलर ½ छोटी चम्मच, शिमाला मिर्च बारी कटा (आधा टुकड़ा), प्याज बारी कटा (आधा टुकड़ा) नमक स्वादानुसार इन सभी सामग्री से आप अपने घर पर कुछ ही समय में पनीर टिक्का रेसिपी बना सकते हैं।
प्रश्न: एयर फ्रायर में पनीर टिक्का कैसे बनाएं?
उतर- अगर आप एयर फ्रायर में पनीर टिक्का रेसिपी बनाना चाहते हैं। तो बस आपको एक कप दही में सभी पाउडर मसाले ऐड करना है। फिर दही के साथ शिमला मिर्च प्याज बारी कटा हुआ डालना है। साथ ही 250 ग्राम पनीर भी ऐड करना है। इन्हें मसाले के साथ अच्छे से मिक्स कर देना है। फिर एक लकड़ी के सिक में पनीर टिक्का को अच्छे से गुथ कर एयर फ्रायर के बास्केट में रख कर एयर फ्रायर के बास्केट को एयर फ्रायर में रख देना है। फिर इसे 8 से 10 मिनट तक 200 डिग्री सेल्सियस या 180 डिग्री सेल्सियस पर अच्छे से पका लेना है।
प्रश्न: क्या एयर फ्रायर में खाना गर्म होता है?
उतर- जी हां आप एयर फ्रायर में खाने को अच्छे तरह से गर्म कर सकते हैं। लेकिन आपको गर्म करते समय सेल्सियस का ध्यान रखना जरूरी है।
और पढ़ें

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम सत्यम राय है। मेरे वेबसाइट का नाम onlysmart.in है। मुझे हर रोज स्वादिष्ट नए-नए खाना बनाना नई रेसिपी के बारे में जानना और उसे लिखना मुझे बहुत ही पसंद आता है। इसी रुचि के साथ हमने अपने वेबसाइट पर रेसिपी से जुड़ी हर रोज स्वादिष्ट भोजन बनाने का तरीका और आवश्यक सामग्री शेयर की जाती है।
हमारे वेबसाइट पर घर पर आसानी से बनाई जाने वाली अलग-अलग रेसिपी को बनाने का तरीका आवश्यक सामग्री से संबंधित सभी जानकारी मिलेगा। मेरा यही प्रयास रहता है। कि हर अलग-अलग रेसिपी को इतना सरल तरीका से बताया जाए ताकि कोई भी लोग इस रेसिपी को अपने घर पर बहुत ही आसानी से बना सके।