जब आप अपने घर में एक ही रेसिपी खाते-खाते बोर हो चुके हैं। और आप चाहते हैं। स्वादिष्ट मीठा रेसिपी खाने को तो आज मैं आपको भारतीय घरों में बनाने वाला sabudana kheer recipe को बनाना सिखाऊंगा। जिसे बनाना बहुत ही आसान होता है। जब आप अपने घर में साबूदाना एवं अन्य सामग्री का इस्तेमाल करके साबूदाने का खीर बनाते हैं। तो इसका स्वाद बहुत ही खाने में अच्छा लगता है। जिसे बच्चे हो या बूढ़े सब कोई खाना पसंद करते हैं। अगर आपको कभी भी मन करे मीठा रेसिपी खाने को तो आप साबूदाना खीर रेसिपी एक बार जरूर ट्राई करें।

आप सभी को मैं sabudana kheer recipe बनाने का सबसे आसान विधि इसे बनाने में किस-किस सामग्री की आवश्यकता पड़ती है। इसकी भी जानकारी आपको स्टेप बाय स्टेप बताने वाला हूं। ताकि जब भी आप अपने घर पर अपने हाथों से इस रेसिपी को बनाएं। तो आपको किसी भी तरह की दिक्कत ना हो। आप साबूदाना की खीर कम सामग्री के साथ झटपट बनाकर तैयार कर सकें। आपको बता दे की साबूदाना की खीर लोग त्योहार और अन्य दिनों में भी बनाकर खाते हैं।
साबूदाना की खीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
अगर आप कम सामग्री के साथ स्वादिष्ट sabudana kheer kaise banaye इसके बारे में जानना चाहते हैं। तो आप कम सामग्री के साथ स्वादिष्ट sabudana kheer बना सकते हैं। क्योंकि इसमें लगने वाले आवश्यक सामग्री की जानकारी नीचे लेख में स्टेप बाय स्टेप बताई गई है। उसे अवश्य पढ़िए।
| विवरण | जानकारी |
| साबूदाने | 01 कप |
| दूध | 1 लीटर |
| काजू | 06 दाने |
| बादाम | 08 दाने |
| चीनी | 01 कटोरी |
साबूदाना की खीर बनाने की आसान विधि
अब आपको sabudana kheer kaise banta hai इसके बारे में किसी से पूछने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि साबूदाना की खीर वो भी स्वादिष्ट बनाने का सबसे आसान विधि नीचे लेख में स्टेप बाय स्टेप बताई गई हैं। बस आपको उसे पढ़कर आप अपने घर पर स्वादिष्ट खुशबूदार साबूदाना की खीर बना सकते हैं।
1. साबूदाना की खीर बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बाउल में एक कप साबूदाना लेना है।

2. इसके बाद अब साबूदाने में 01 कप पानी डालकर साबूदाने को मसल-मसल कर इसे एक से दो पानी अच्छे से इस तरह धोकर साबूदाना को तैयार कर लेंगे।

3. साबूदाने को अच्छी तरह से साफ पानी से एक से दो बार धो लेने के बाद अब इसमें एक कप पानी डालकर 1 घंटे के लिए साबूदाने को भीगने के लिए छोड़ देंगे।

4. 1 घंटे बाद साबूदाना पानी में इस तरह फूलकर तैयार हो जाएगा।

5. अब फिर साबूदाने में थोड़ा पानी डालकर साबूदाने को अपने हाथों से मसलकर साबूदाने मे से सारा पानी को निकलेंगे। इसके बाद इसे एक सेफ जगह पर रख देंगे।

6. इसके बाद अब एक कढ़ाई में 1 लीटर दूध लेना है। दूध को गैस के मीडियम से हाई फ्लेम पर एक बार उबालना है।

7. अब गैस के मीडियम से हाई फ्लेम पर दूध में एक बार इस तरह उबाल आ जाएगा।

8. जैसे ही दूध में एक उबाल आ जाता है। अब इसमें भिगोया हुआ साबूदाना को दूध में डालकर इसे गैस के मीडियम फ्लेम पर 5 से 6 मिनट तक चला चला कर पकाते रहना है।

9. 5 से 6 मिनट बाद साबूदाना इस तरह पक्कर तैयार हो जाएगा।

10. साबूदाना पकने के बाद अब इसमें 01 कटोरी चीनी इस प्रकार डाल लेंगे। आप अपने स्वाद के अनुसार चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

11. साबूदाना में चीनी डालने के बाद चीनी को साबूदाने में चला चला कर अच्छे से मिक्स कर ले। ताकि चीनी साबूदाने में अच्छे से घुल जाए।

12. अब साबूदाने की खीर में फ्राई किया हुआ ड्राई फ्रूट्स जैसे (06 दाने काजू और 08 दाने बादाम) को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर खीर में इस प्रकार डाल देंगे।

13. साबूदाने की खीर में फ्राई किया हुआ ड्राई फ्रूट्स डालने के बाद खीर में सभी ड्राई फ्रूट्स अच्छे से मिक्स कर लें। और खीर को गैस के मीडियम फ्लेम पर दो से तीन मिनट और पकने दे।

14. 2 से 3 मिनट बाद गैस के मीडियम फ्लेम पर साबूदाने की खीर इस तरह बनकर तैयार हो जाएगी।

15. अब गैस को बंद करके साबूदाने की खीर नीचे उतारकर रख लेना है। फिर जैसे ही खीर ठंडा हो जाएगी। तो खीर इस तरह गाढ़ी हो जाएगी।

16. अब साबूदाने की खीर को एक थाली में इस तरह सर्व कर सकते हैं।

साबूदाने की खीर बनाने का आसान स्टेप।
खिला-खिला खुशबूदार sabudana kheer kaise banaen वो भी स्वादिष्ट यह आपको किसी और से पूछने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि हमारे द्वारा बताएंगे गए आसान से स्टेप को अपनाकर आप अपने घर पर साबूदाने की खीर स्वादिष्ट बना सकते हैं।
साबूदाना: जब भी आप साबूदाना की खीर बनाए तो साबूदाना को दो से तीन पानी अच्छे से धोकर उसमें पानी डालकर उसे एक घंटा के लिए भिगोकर छोड़ दे।
ड्राई फ्रूट्स: आपको साबूदाने में सभी ड्राई फ्रूट्स को फ्राई करके डालना है। ड्राई फ्रूट्स को फ्राई करके खीर में डालने के बाद खीर में अच्छा फ्लेवर आता है।
साबूदाने का खीर: जब भी आप साबूदाने की खीर बनाएं तो गैस के मीडियम फ्लेम पर ही खीर को अच्छी तरह से चला चला कर पकाएं। जिससे खीर खुशबूदार और स्वादिष्ट बने।
साबूदाने की खीर किसके साथ परोसे।
सबसे स्वादिष्ट खुशबूदार साबूदाने की मीठा खीर को आप आलू की सूखी सब्जी के साथ इसे परोस सकते हैं। क्योंकि जब आप मीठा खीर हरी मिर्च के साथ बनाई हुई आलू की सब्जी के साथ परोसते हैं। तो इसका स्वाद और भी अच्छा लगता है।
FAQs
प्रश्न: साबूदाने को कितनी देर भिगोनी चाहिए?
उत्तर- साबूदाने का अगर आपको खीर बनाना है। तो साबूदाने को पहले साफ पानी से धोकर उसमें पानी डालकर साबूदाने को एक घंटा तक भिगोकर छोड़ना चाहिए।
प्रश्न: साबूदाना खीर बनाने की रेसिपी क्या है?
उत्तर- सबसे स्वादिष्ट खुशबूदार साबूदाना का खीर बनाने के लिए आप इन सभी जैसे (साबूदाने 01 कप, दूध 1 लीटर, काजू 06 दाने, बादाम 08 दाने चीनी 01 कटोरी) सामग्री का इस्तेमाल कर सकते हैं।
प्रश्न: भीगे हुए साबूदाना से क्या बना सकते हैं?
उत्तर- आप भीगे हुए साबूदाना से खीर इसके अलावा अन्य रेसिपी भी बना सकते हैं।
और पढ़ें

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम सत्यम राय है। मेरे वेबसाइट का नाम onlysmart.in है। मुझे हर रोज स्वादिष्ट नए-नए खाना बनाना नई रेसिपी के बारे में जानना और उसे लिखना मुझे बहुत ही पसंद आता है। इसी रुचि के साथ हमने अपने वेबसाइट पर रेसिपी से जुड़ी हर रोज स्वादिष्ट भोजन बनाने का तरीका और आवश्यक सामग्री शेयर की जाती है।
हमारे वेबसाइट पर घर पर आसानी से बनाई जाने वाली अलग-अलग रेसिपी को बनाने का तरीका आवश्यक सामग्री से संबंधित सभी जानकारी मिलेगा। मेरा यही प्रयास रहता है। कि हर अलग-अलग रेसिपी को इतना सरल तरीका से बताया जाए ताकि कोई भी लोग इस रेसिपी को अपने घर पर बहुत ही आसानी से बना सके।