Aloo parwal sabji recipe: आलू परवल की सब्जी बनाने की विधि, जल्द पढ़े यहां पूरी जानकारी।

आप लोगों ने तो Aloo parwal sabji recipe का नाम तो सुना ही होगा और आप इस रेसिपी को खाए भी होंगे। लेकिन इस रेसिपी को ज्यादातर लोग रेस्टोरेंट या ढाबे में ही खाए हैं। लेकिन अगर आप चाहते हैं। आलू परवल सब्जी रेसिपी को अपने घर पर स्वादिष्ट बनाना। तो आप सही जगह पर हैं। आलू परवल और मसाले से बनने वाली इस रेसिपी का जो भी स्वाद चख लेता है। उसे बार-बार इस सब्जी को खाने को मन करता है। क्योंकि आलू परवल और खुशबूदार मसाले से बनाकर तैयार किया गया यह सब्जी खाने में स्वादिष्ट और देखने में भी सुंदर लगता है। जिसे आप सादा चावल, रोटी इसके अलावा अन्य चीजों के साथ इसे खा सकते हैं।

Aloo parwal sabji recipe

अब बात आती है। Aloo parwal sabji recipe को बनाए तो बनाए कैसे यह रेसिपी जितनी आसान दिखती है। उतनी है नहीं अगर आपको भी इस रेसिपी को बनाने नहीं आता है। तो आप घबराएं नहीं क्योंकि मैं आप सभी को आलू परवल सब्जी की रेसिपी को सबसे आसान विधि में स्टेप बाय स्टेप बनाना सिखाऊंगा। ताकि जो भी लोग इस रेसिपी को अपने घर पर स्वादिष्ट बनना चाहे तो हमारे द्वारा बताए गए विधि को अपनाकर सबसे स्वादिष्ट चटपटा झटपट इस रेसिपी को बनाकर तैयार कर सकें।

आलू परवल की सब्जी बनाने के लिए सामग्री

अगर आपको अपने घर पर Aloo parwal sabji recipe को सबसे स्वादिष्ट बनाना है। तो इसमें पडने वाले सामग्री की भी जानकारी जाननी होगी। इसीलिए मैं आप सभी को आलू परवल की स्वादिष्ट सब्जी में पडने वाले मसाले एवं अन्य सामग्री से संबंधित सभी जानकारी नीचे लेख में बताई है। ताकि आप इस सामग्री का इस्तेमाल करके अपने घर पर इस स्वादिष्ट सब्जी को आसानी से बना पाओ।

विवरण जानकारी
परवल 04 से 06
आलू 03
प्याज 01
टमाटर 02
तेल 4 बड़े चम्मच
दालचीनी टुकड़ा 01
बड़ी इलायची 01
तेजपात 02
जीरा ¼ चम्मच
हींग ¼ चम्मच
अदरक लहसुन पेस्ट 01 चम्मच
हल्दी पाउडर 01 चम्मच
धनिया पाउडर 01 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर 01 चम्मच
नमक स्वाद अनुसार

आलू परवल की सब्जी बनाने की आसान विधि

आलू परवल की स्वादिष्ट सब्जी बनाने का सबसे आसान विधि नीचे लेख में स्टेप बाय स्टेप बताई गई है। अगर आपको भी इस रेसिपी को झटपट कम समय में तैयार करना है। तो मेरे द्वारा बताए गए विधि को अपनाकर आप भी अपने घर पर स्वादिष्ट आलू परवल की सब्जी बनाकर तैयार कर सकते हैं।

1. आलू परवल की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले हमें पांच से छः परवल के ऊपर के छिलके को हटाकर उसका दो टुकड़ा इस प्रकार कट करके थाली में रख लेना है।

Aloo parwal sabji recipe

2. अब हमें उबला हुआ तीन से चार आलू लेना है। एक आलू को हमें अपने हाथों से मसल लेना है। बल्कि बाकी आलू को छोटे-छोटे टुकड़े में इस प्रकार कर लेना है।

Aloo parwal sabji recipe

3. इसके बाद अब हमें गैस चूल्हे पर एक कढ़ाई को रखना है। कढ़ाई में चार से पांच बड़े चम्मच तेल ऐड करना है। तेल जैसे ही गर्म हो जाए उसमें बारी कटे हुए परवल के टुकड़े को डालकर परवल को गैस के मीडियम फ्लेम पर ही अच्छी तरह से फ्राई कर लेना है।

Aloo parwal sabji recipe

4. परवल फ्राई होने के बाद परवल में ही आलू के छोटे-छोटे टुकड़े को डालकर 1 से 2 मिनट तक इसे भी अच्छे से फ्राई कर लेना है।

Aloo parwal sabji recipe

5. अब हमें ग्रेवी बनाने के लिए कढ़ाई में दो से तीन चम्मच तेल ऐड करना है। तेल में 01 दालचीनी का टुकड़ा, 01 बड़ी इलायची, 02 तेजपात, ¼ चम्मच जीरा, ¼ चम्मच हींग डालकर इसे थोड़े सेकंड के लिए गैस के मीडियम फ्लेम पर ही अच्छे से भून लेना है।

Aloo parwal sabji recipe

6. खड़े मसाले भुनने के बाद अब इसमें 01 चौक किया हुआ प्याज, 01 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट को डालकर इसे गैस के मीडियम फ्लेम पर तब तक भूनना है। जब तक की प्याज का कलर ब्राउन इस प्रकार ना हो जाए।

Aloo parwal sabji recipe

7. प्याज का कलर जैसे ही ब्राउन हो जाता है। तो अब हम इसमें 01 चम्मच हल्दी पाउडर, 01 चम्मच धनिया पाउडर, 01 चम्मच लाल मिर्च पाउडर इन मसाले को डालकर प्याज के साथ अच्छे से मिक्स करके थोड़े सेकंड के लिए भून लेंगे।

Aloo parwal sabji recipe

8. इसके बाद प्याज और मसाले के साथ दो चौक किया हुआ टमाटर और स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छे से इस तरह मिक्स कर लेंगे।

Aloo parwal sabji recipe

9. अब टमाटर को एक ढक्कन से ढक्कर कुछ सेकेंड तक टमाटर को पका लेना है। ताकि टमाटर का कच्चापन दूर हो जाए।

Aloo parwal sabji recipe

10. इसके बाद टमाटर में कसूरी मेथी अपने हाथों से मसल कर डालना है। और कसूरी मेथी को टमाटर और मसाले में अच्छे से मिक्स करके मसाले को गैस के मीडियम फ्लेम पर थोड़े सेकंड के लिए पकने देंगे। ताकि हमारा मसाला अच्छे से पक सके।

Aloo parwal sabji recipe

11. सभी मसाले पकने के बाद मसाले में फ्राई किया हुआ परवल और आलू को डालकर अच्छे से इस तरह मिक्स कर लेना है। और इसे थोड़े सेकंड के लिए भून लेना है।

Aloo parwal sabji recipe

12. अब सब्जी में एक गिलास पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लेना है। और इसे एक ढक्कन से ढक्कर गैस के मीडियम से हाई फ्लेम पर 4 से 5 मिनट तक पका लेना है।

Aloo parwal sabji recipe

13. 4 से 5 मिनट बाद आलू परवल की सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी। अब आपको गैस को बंद कर देना है। और सब्जी को एक बार चला लेना है।

Aloo parwal sabji recipe

14. अब आलू परवल की सब्जी में ¼ चम्मच गरम मसाला और थोड़ा बारी कटा हुआ हरा धनिया का पता डाल लेना है।

Aloo parwal sabji recipe

15. अब सब्जी में गरम मसाला और बारी कटे हुए हरे धनिए को अच्छे से मिक्स करके इसे ढक्कन से ढक्कर कुछ सेकेंड के लिए छोड़ देंगे।

Aloo parwal sabji recipe

16. अब हमारा आलू परवल की स्वादिष्ट सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है। आप इसे एक बर्तन या थाली में परोस सकते हैं।

Aloo parwal sabji recipe

आलू परवल की सब्जी किसके साथ परोस

आलू परवल की स्वादिष्ट सब्जी को आप तंदूरी रोटी, सदा रोटी, पराठा, चावल या पुलाव के साथ आसानी से परोस सकते हैं। क्योंकि इन चीजों के साथ इसका स्वाद और भी अच्छा लगता है।

आलू परवल की स्वादिष्ट सब्जी बनाने का आसान स्टेप

अगर आप चाहते हैं। अपने घर पर सबसे स्वादिष्ट चटपटा आलू परवल की स्वादिष्ट सब्जी बनाना। तो आप सिर्फ नीचे बताए गए आसान से स्टेप को फॉलो करके आप अपने घर पर इस रेसिपी को झटपट तैयार कर सकते हैं।

परवल: आलू परवल की सब्जी बनाने के लिए आपको परवल के ऊपर के छिलके को हटाकर इसके दो से तीन बारी टुकड़े करके इसे फ्राई करके डालें।

आलू: सब्जी में आपको उबला हुआ आलू और इसे फ्राई करके डालना है।

प्याज: आपको प्याज को भी गैस के मीडियम फ्लेम पर अच्छे से फ्राई करके ही इसमें अन्य मसाले का इस्तेमाल करना है।

आलू परवल की सब्जी: कढ़ाई में सभी मसाले के साथ आलू और परवल ऐड करने के बाद और पानी भी ऐड करने के बाद इसे गैस के मीडियम फ्लेम से हाई फ्लेम पर 5 से 6 मिनट तक ही पकाए।

FAQs

प्रश्न: आलू परवल की सब्जी बनाने की रेसिपी क्या है?

उत्तर- आलू परवल की स्वादिष्ट सब्जी आप इन सभी सामग्री से (परवल 04 से 06, आलू 03, प्याज 01, टमाटर 02, तेल 4 बड़े चम्मच, दालचीनी टुकड़ा 01, बड़ी इलायची 01, तेजपात 02, जीरा ¼ चम्मच, हींग ¼ चम्मच, अदरक लहसुन पेस्ट 01 चम्मच, हल्दी पाउडर 01 चम्मच, धनिया पाउडर 01 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 01 चम्मच, स्वाद अनुसार नमक) आसानी से बना सकते हैं।

प्रश्न: क्या परवल की तासीर गर्म होती है या ठंडी?

उत्तर- आप लोगों को जानकारी के लिए बता दे की परवल की तासीर गर्म होती है। और इसकी सब्जी सेहत के लिए अच्छी भी मानी जाती है।

और पढ़ें

आलू भिंडी सब्जी रेसिपी

कश्मीरी मीठा पुलाव रेसिपी

शाही पुलाव रेसीपी

Leave a Comment