अगर आप स्वादिष्ट एक ऐसी रेसिपी बनाना चाहते हैं। जिसका स्वाद खाने में सबसे अच्छा लगे तो आप Kashmiri meetha pulao recipe एक बार ट्राई कर सकते हैं। क्योंकि यह रेसिपी खुशबूदार चावल ड्राई फ्रूट्स और मीठे स्वाद से बनने वाला कश्मीरी मीठा पुलाव रेसिपी सबसे स्वादिष्ट लगता है। जिसे लोग ज्यादातर खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी ऐसा ही रेसिपी स्वादिष्ट अपने घर पर बनाना चाहते हैं। तो आप इसे कुछ ही समय में झटपट तैयार कर सकते हैं। जिसे आप डिनर या लॉन्च डिनर में भी खा सकते हैं।

Kashmiri meetha pulao recipe बनाने में नाही ज्यादा समय लगेगा और ना ही ज्यादा सामग्री की जरूरत पड़ेगी। इसे सिर्फ कम सामग्री कम समय में ही झटपट तैयार किया जा सकता है। इसलिए मैं आप सभी को इस रेसिपी को बनाने का सबसे आसान तरीका और इसमें लगने वाले आवश्यक सामग्री की पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप बताऊंगा। ताकि आप अपने घर पर रेस्टोरेंट या ढाबे स्टाइल जैसा सबसे स्वादिष्ट इस रेसिपी को बना सके।
कश्मीरी मीठा पुलाव बनाने की आवश्यक सामग्री
खुशबूदार स्वाद में सबसे अच्छा अगर आप कश्मीरी मीठा पुलाव रेसिपी को अपने घर पर अपने हाथों से बनाना चाहते हैं। तो बस आप नीचे बताई गई सामग्री से इस रेसिपी को झटपट कम समय में तैयार कर सकते हैं।
| बासमती चावल | 02 कप |
| घी | 02 चम्मच |
| सूखे खजूर | ¼ कप (बारी कटे) |
| सूखे नारियल | ¼ कप (बारी कटे) |
| काजू | ¼ कप (बारी कटे) |
| बादाम | ¼ कप |
| किसमिश | ¼ कप |
| तेजपता | 02 से 03 |
| काली मिर्च | 8 से 10 |
| काली मिर्च पाउडर | ¼ चम्मच |
| जायफल | ¼ चम्मच |
| लॉन्ग पाउडर | ¼ चम्मच |
| दालचीनी पाउडर | ½ चम्मच |
| दालचीनी पाउडर | ¼ चम्मच |
| छोटी इलायची पाउडर | ¼ चम्मच |
| बड़ी इलायची पाउडर | ¼ चम्मच |
| चीनी | 03 बड़े चम्मच |
| देसी घी | 03 बड़े चम्मच |
कश्मीरी मीठा पुलाव बनाने का आसान स्टेप
चावल ड्राई फ्रूट्स खुशबूदार मसाला और मीठे के स्वाद से बनने वाला यह रेसिपी सबसे स्वादिष्ट लगता है। अगर आप इस रेसिपी को बनाना चाहते हैं। तो बस आपको मेरे द्वारा बताए गए स्टेप को फॉलो करके आप अपने घर पर रेस्टोरेंट स्टाइल में सबसे स्वादिष्ट कश्मीरी मीठा पुलाव रेसिपी को बनाकर तैयार कर सकते हैं।
1. सबसे स्वादिष्ट खुशबूदार कश्मीरी मीठा पुलाव बनाने के लिए आपको एक साफ बर्तन में दो कप बासमती चावल लेना है।

2. अब बासमती चावल को दो से तीन पानी अच्छे से धोकर एक साथ बर्तन में रख लेना है। इसके बाद बासमती चावल में फिर से पानी डालकर चावल को एक घंटा तक भिगोकर रख देना है।

3. तब तक से हम चावल में पड़ने वाले ड्राई फ्रूट्स को फ्राई करके तैयार कर लेते हैं। सबसे पहले हमें गैस चूल्हे पर एक पैन को रखना है। पैन में 02 चम्मच घी ऐड करना है।

4. गैस के मीडियम फ्लेम पर घी जैसे ही गर्म हो जाए फिर पैन में घी के साथ ¼ कप बारी कटे सूखे खजूर, ¼ कप बारी कटे सूखे नारियल, ¼ कप बारी कटे काजू के टुकड़े, ¼ कप बादाम के टुकड़े, ¼ कप किसमिश के दाने, दो से तीन तेजपता साथ ही इसमें 8 से 10 काली मिर्च डालना है।

5. और इन सभी ड्राई फ्रूट्स को गैस के मीडियम फ्लेम पर ही (5 से 7) मिनट तक अच्छे से भुनना है। जब तक की इसका कलर इस प्रकार थोड़ा चेंज ना हो जाए।

6. इसके बाद हमें गैस चूल्हे पर एक पतीला रखना है। पतीले में दो कप पानी ऐड करना है।

7. अब पतीले में पानी के साथ दो से तीन तेजपात, 02 चक्रफुल, ¼ चम्मच काली मिर्च पाउडर, ¼ चम्मच जायफल, ¼ चम्मच लॉन्ग पाउडर, ½ चम्मच दालचीनी पाउडर, ¼ चम्मच दालचीनी टुकड़ा का पाउडर, ¼ चम्मच हरी छोटी इलायची का पाउडर, ¼ चम्मच बड़ी इलायची का पाउडर इस प्रकार डाल लेना है।

8. इसके बाद इन सभी मसाले को पानी में अच्छे से मिक्स करके गैस के मीडियम फ्लेम पर पानी उबलने देंगे।

9. अब जैसे ही मसाले वाले पानी में उबाल आ जाता है। फिर मसाले वाले पानी को एक छलनी से छानकर एक साफ पतीला में इस प्रकार रख लेना है।

10. इसके बाद मसाले वाले पानी को पतीला में रखकर इसे गैस के मीडियम फ्लेम पर इस प्रकार उबलने के लिए छोड़ देंगे।

11. मसाले वाले पानी में उबाल जैसे ही आने लगे फिर उसमें बासमती का भीगा हुआ चावल को डाल देना है।

12. इसके बाद इसे गैस के मीडियम से हाई फ्लेम पर 2 से 3 मिनट अच्छे से पकाने के बाद इसे एक साफ बर्तन या पतीला में छानकर चावल को इस प्रकार रख लेना है।

13. अब पतीले में रखे हुए चावल में फ्राई किया हुआ ड्राई फ्रूट्स, 03 बड़े चम्मच चीनी, 03 बड़े चम्मच देसी घी साथ में आधे कप दूध में थोड़ा केसर मिलाकर चावल के साथ अच्छे से मिक्स कर देना है।

14. अब पतीले को गैस चूल्हे पर रखकर इसे गैस के मीडियम फ्लेम पर ही 20 से 25 तक इस प्रकार अच्छे से पकने देंगे।

15. 20 से 25 मिनट बाद आपको गैस चूल्हे को बंद कर देना है। इस प्रकार कश्मीरी मीठा पुलाव बनकर तैयार हो जाएगा।

16. अब कश्मीरी मीठे पुलाव को आप इस तरह थाली में परोस सकते हैं।

कश्मीरी मीठे पुलाव को किसके साथ परोसे
कश्मीरी मीठा पुलाव बनाने के बाद आप इस रेसिपी को ग्रेवी वाली सब्जी, मलाई पनीर, अचार या चटनी के साथ परोस सकते हैं। जिसका स्वाद और भी इन चीजों से बढ़ जाता है। जिसे खाने में और भी स्वादिष्ट लगता है।
कश्मीरी मीठा पुलाव बनाते समय इन चीजों का जरूर ध्यान रखें।
अगर आपको अपने घर पर सबसे स्वादिष्ट Kashmiri meetha pulao recipe बनाना है। तो इस रेसिपी को बनाते समय कुछ खास जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जिसकी जानकारी नीचे लेख में बताई गई है।
चावल- सबसे पहले बासमती चावल को दो से तीन पानी अच्छे से धोकर इसे एक थाली में रख लेना है। फिर बासमती चावल में पानी डालकर इसे 30 से 45 मिनट तक भिगोकर छोड़ दे।
ड्राई फ्रूट्स- चावल में पड़ने वाले सभी ड्राई फ्रूट्स को गैस के मीडियम फ्लेम पर घी के साथ अच्छे से फ्राई करके डालें।
पकाते समय- कश्मीरी मीठा पुलाव बनाते समय आपको गैस के मीडियम फ्लेम पर ही 20 से 25 मिनट तक अच्छे से पकाना है।
FAQs
प्रश्न: कश्मीरी पुलाव कैसे बनाएं?
उतर- कश्मीरी मीठा पुलाव आप इस सामग्री (बासमती चावल 02 कप, घी 02 चम्मच, सूखे खजूर ¼ कप (बारी कटे), सूखे नारियल ¼ कप (बारी कटे), काजू ¼ कप (बारी कटे), बादाम ¼ कप, किसमिश ¼ कप, तेजपता 02 से 03
काली मिर्च 8 से 10, काली मिर्च पाउडर ¼ चम्मच, जायफल ¼ चम्मच, लॉन्ग पाउडर ¼ चम्मच, दालचीनी पाउडर ½ चम्मच, दालचीनी पाउडर ¼ चम्मच, छोटी इलायची पाउडर ¼ चम्मच, बड़ी इलायची पाउडर ¼ चम्मच, चीनी 03 बड़े चम्मच, देसी घी 03 बड़े चम्मच ) से सबसे स्वादिष्ट इस रेसिपी को बना सकते हैं।
प्रश्न: पुलाव बनाने के लिए कौन से चावल चाहिए?
उतर- अगर आपको खिले-खिले स्वादिष्ट पुलाव बनाना है। तो सबसे मार्केट में इस्तेमाल किए जाने वाला चावल बासमती का चावल है। जिसे आप भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे पुलाव सबसे स्वादिष्ट और अच्छा बनता है।
और पढ़ें

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम सत्यम राय है। मेरे वेबसाइट का नाम onlysmart.in है। मुझे हर रोज स्वादिष्ट नए-नए खाना बनाना नई रेसिपी के बारे में जानना और उसे लिखना मुझे बहुत ही पसंद आता है। इसी रुचि के साथ हमने अपने वेबसाइट पर रेसिपी से जुड़ी हर रोज स्वादिष्ट भोजन बनाने का तरीका और आवश्यक सामग्री शेयर की जाती है।
हमारे वेबसाइट पर घर पर आसानी से बनाई जाने वाली अलग-अलग रेसिपी को बनाने का तरीका आवश्यक सामग्री से संबंधित सभी जानकारी मिलेगा। मेरा यही प्रयास रहता है। कि हर अलग-अलग रेसिपी को इतना सरल तरीका से बताया जाए ताकि कोई भी लोग इस रेसिपी को अपने घर पर बहुत ही आसानी से बना सके।