shahi paneer ढाबे स्टाइल जैसी बनाने का तरीका, यहां जाने हिंदी में स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी।

जब बात आती हैं। shahi paneer रेसिपी की तो सभी लोगों का मन करता है। इस रेसिपी को खाने का क्योंकि यह रेसिपी एक ऐसी रेसिपी है। जो भारत के ज्यादातर लोग shahi paneer recipe को खाना पसंद करते हैं। अगर जो भी लोग इस रेसिपी को एक बार खा लेते हैं। तो उनका मन हर बार इस रेसिपी को खाने को करता है। क्योंकि इस रेसिपी को भारत का सबसे मशहूर रेसिपी में से एक माना जाता है।

shahi paneer

आपको कैसा लगेगा जब आप अपने घर पर खुद से ही मसाले के साथ shahi paneer रेसिपी को चटकदार बनाकर अपने खुद के हाथ से खाएगे तो इसलिए हम आप सभी को shahi paneer recipe बनाना सिखाएंगे। जिससे आप इस रेसिपी को बनाकर अपने परिवार को खिला सको या अपने दोस्तों के साथ इस रेसिपी को बनाकर इस रेसिपी का आनंद ले सको मैं आपको इस रेसिपी को बनाने का आसान तरीका और बनाने के लिए आवश्यक सामग्री के बारे में भी स्टेप बाय स्टेप बताऊंगा। ताकि आप अपने घर पर ढाबे स्टाइल वाला स्वादिष्ट शाही पनीर रेसिपी बना सको।

शाही पनीर रेसिपी बनाने का सामग्री

अगर आप अपने घर पर ढाबे स्टाइल जैसी शाही पनीर स्वादिष्ट बनाकर उसका आनंद लेना चाहते हो तो नीचे बताएं गए सभी सामग्री का उपयोग करके आप अपने घर पर खुद से ही स्वादिष्ट शाही पनीर बना सकते हैं।

विवरण जानकारी
पनीर 250 ग्राम
दो बारी कटा टमाटर पेस्ट
दो बारी कटा प्याज पेस्ट
घी दो चम्मच
जीरा 1/2 चम्मच
तेजपात एक
लॉन्ग दो-तीन
काली मिर्च दो-तीन
दाल चीनी एक छोटा टुकड़ा
बड़ी इलायची एक
छोटी इलायची एक
अदरक लहसुन का पेस्ट एक चम्मच
हल्दी पाउडर एक चम्मच
लाल मिर्च पाउडर एक चम्मच
धनिया पाउडर एक चम्मच
गरम मसाला पाउडर एक चम्मच
नमक अपने स्वाद अनुसार
फ्रेश दही दो चम्मच
क्रीम एक चम्मच

शाही पनीर रेसिपी बनाने का विधि

मैं आप सभी को आसान भाषा में शाही पनीर रेसिपी बनाने का विधि नीचे लेख में स्टेप बाय स्टेप बताया हूं। बस आपको उसे अच्छे से पढ़कर अपने खुद के हाथ से ही स्वादिष्ट ढाबे स्टाइल वाली शाही पनीर बना सकते हो।

1. सबसे पहले आपको दो प्याज लेना है। उस प्याज को अच्छी तरह से धोकर एक प्लेट में उस प्याज को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर रख लेना है। साथ ही दो टमाटर को भी धोकर उसे अच्छी तरह से छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर एक थाली में रख लेना है। और छोटे कटोरी में आपको पहले से ही काजू बादाम को भिगोकर रख लेना है।

shahi paneer

2. इसके बाद आपको दो बारी कटा हुआ प्याज, दो बारी कटा हुआ लाल टमाटर और छोटे कटोरी में भीगा हुआ काजू बादाम को एक मिक्सर में अच्छे से पीसकर थाली या कटोरी में रख लेना है। ग्रेवी बनाते समय इसका हम उपयोग करेंगे।

shahi paneer

3. अब आपको 250 ग्राम पनीर को एक थाली में छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेना है। इसके बाद आपको गैस चूल्हा पर एक कढ़ाई को रखना है। जैसे ही कढ़ाई नॉर्मल आंच पर गर्म हो जाती है। तो उस कढ़ाई में आपको दो चम्मच घी डालना है। घी डालने के बाद घी को कढ़ाई में अच्छे से मिला लेना है। इसके बाद आपको पनीर के छोटे-छोटे टुकड़ों को कढ़ाई में डालकर अच्छे से मीडियम आंच पर भूनना है।

shahi paneer

4. मीडियम आंच पर पनीर भुनने के बाद आपको गैस को ऑफ करके पनीर को उतार कर साइड में एक थाली में रख लेना है। अब हम उस कढ़ाई को फिर से गैस चूल्हा पर रखकर शाही पनीर बनाने के लिए ग्रेवी तैयार करेंगे।

जैसे ही कढ़ाई गर्म हो जाती है। तो उसमें आपको तीन चम्मच तेल डालना है। आप किसी भी तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे बेस्ट सरसों का तेल रहेगा। तेल जैसे ही गर्म हो जाता है। उसमें 1/2 चम्मच जीरा डालना है। इसके बाद उसमें खड़ा मसाला जैसे एक तेजपात, दो-तीन लॉन्ग, दो-तीन काली मिर्च, एक छोटा टुकड़ा दाल चीनी, एक बड़ी इलायची और एक छोटी इलायची इसे डालने के बाद कढ़ाई में इसे अच्छे से चला लेंगे। ताकि तेल में यह अच्छे से मिक्स हो जाए।

shahi paneer

5. इसके बाद हम कढ़ाई में पिसा हुआ प्याज को डालेंगे। प्याज को खड़े मसाले के साथ चला कर मिक्स कर देंगे। इसके बाद एक चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर प्याज को खड़े मसाले के साथ 2 मिनट तक मीडियम आच पर भुनने देंगे। भुनने के बाद इसका कलर चेंज हो जाएगा।

shahi paneer

6. प्याज भुनने के बाद आपको उसमें ग्रैंड किया हुआ काजू डालकर प्याज और खड़े मसाले के साथ 30 सेकंड तक अच्छे से मीडियम आंच पर भुनने देना है।

shahi paneer

7. प्याज, खड़े मसाले और ग्रैंड किया हुआ काजू बादाम भुनने के बाद उसमें आपको ग्रैंड किया हुआ लाल टमाटर को डालना है। इसके बाद इसमें पाउडर मसाला जैसे एक चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर साथ ही आप अपने स्वाद के अनुसार नमक का इस्तेमाल कर सकते हो। मैं इसमें एक चम्मच अपने स्वाद के अनुसार नमक डालेंगे।

shahi paneer

8. अब हमें इस ग्रेवी को मीडियम आंच पर थोड़ा लंबे समय तक अच्छे से पकने देना है। ताकि ग्रेवी का कलर थोड़ा चेंज हो जाए।

shahi paneer

9. ग्रेवी पकने के बाद उसमें आपको दो चम्मच फ्रेश दही साथ ही एक चम्मच क्रीम डालना है। इससे ग्रेवी का स्वाद और बढ़ जाता है।

shahi paneer

10. ग्रेवी के साथ दो चम्मच फ्रेश दही, एक चम्मच क्रीम डालकर इसे मीडियम आंच पर 1 मिनट तक अच्छे से पकने देंगे। ताकि हमारी ग्रेवी अच्छे से पक सके।

shahi paneer

11. ग्रेवी को अच्छे से पकने के बाद उसमें भुना हुआ पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े को डालकर ग्रेवी के साथ अच्छे से मिला देना है। इसके बाद इसमें आधा कप पानी डालना है। आप अपने अनुसार पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब आप ऊपर से एक चम्मच गरम मसाला और थोड़ी बहुत बारी कटी हुई धनिया के छोटे-छोटे टुकड़े को ऊपर से डालकर मिला लेना है।
इसके बाद इसे एक ढक्कन से ढककर इसे मीडियम आंच पर 1 मिनट तक पकने देंगे।

shahi paneer

12. अब हमारी इस तरह सबसे स्वादिष्ट ढाबा स्टाइल में shahi paneer recipe बनकर तैयार हो गई है। अब इस रेसिपी को आप अपने दोस्तों के साथ या अपने परिवारों के साथ खाकर इसका आनंद ले सकते हो।

shahi paneer

शाही पनीर को किसके साथ परोसे

अगर आप शाही पनीर खाकर सही में इसका आनंद भरपूर मात्रा में लेना चाहते है। तो आप शाही पनीर नीचे बताए गए चीजों के साथ परोसे। इसे उन चीजों के साथ खाने पर और स्वाद इसका बढ़ जाता है।

ब्रेड: अगर आप शाही पनीर को तंदूरी रोटी या सादी रोटी या मिस्सी रोटी के साथ परोसोगे तो इसका स्वाद और बढ़ जाएगा।

पराठे: इस रेसिपी को आप लच्छा पराठा या सादा पराठा के साथ भी परोस सकते हो।

चावल: अगर आप शाही पनीर को जीरा राइस, मटर पुलाव, उबले हुए बासमती चावल परोसते हैं। तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

FAQs

प्रश्न: शाही पनीर के लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए?

उतर- शाही पनीर बनाने के लिए आपके पास ये पनीर , 250 ग्राम, टमाटर पेस्ट, प्याज पेस्ट, घी, जीरा, तेजपात, लॉन्ग, काली मिर्च, दाल चीनी, बड़ी इलायची, छोटी इलायची अदरक लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, नमक, फ्रेश दही, क्रीम सामग्री होनी चाहिए।

प्रश्न: शाही पनीर में कौन सी क्रीम डाली जाती है?

उतर- अगर आपको अपने घर पर ढाबे स्टाइल जैसी सबसे स्वादिष्ट शाही पनीर रेसिपी बनाना है। तो आप अमूल्य फ्रेश क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्रश्न: शाही पनीर में दही पड़ता है क्या?

उतर- जी हां शाही पनीर का स्वाद बढ़ाने के लिए एक से दो चम्मच फ्रेश दही का इस्तेमाल किया जाता है।

और पढ़ें

पालक पनीर रेसिपी

6 thoughts on “shahi paneer ढाबे स्टाइल जैसी बनाने का तरीका, यहां जाने हिंदी में स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी।”

Leave a Comment