Jeera rice kaise banaye: जीरा राइस बनाने का आसान विधि, बनाने की पूरी जानकारी यहां पढ़े।

अगर आप रेस्टोरेंट या ढाबे में सिर्फ जीरा राइस रेसिपी खाए हैं। और आप यह सोच रहे हैं। कि हम अपने घर पर Jeera rice kaise banaye तो आप सही सोच रहे हैं। क्योंकि मैं आप सभी को वही रेस्टोरेंट स्टाइल में चटपटा जीरा राइस रेसिपी को बनाना सिखाऊंगा। जिसे आप बहुत ही कम समय में इस रेसिपी को बना पाओगे। क्योंकि झटपट से बनने वाली रेसिपी में से जीरा राइस रेसिपी एक है। चावल के साथ जीरे का स्वाद और खुशबू इसे और स्वादिष्ट बना देता है। जिसे आप दाल, पनीर या सब्जी के साथ इसे खा सकते हैं।

Jeera rice kaise banaye

जीरा राइस रेसिपी आसान सी देखने वाली रेसिपी हर किसी से नहीं बनती इसलिए Jeera rice kaise banaye इसकी पूरी जानकारी इस आर्टिकल के लेख में स्टेप बाय स्टेप बताई जाएगी। ताकि आप भी अपने घर पर सबसे स्वादिष्ट जीरा राइस रेसिपी को आसानी से बना पाओ। बस आपको मेरे द्वारा बताए गए आसान विधि और इसमें लगने वाले आवश्यक सामग्री की जानकारी जाननी होगी।

जीरा राइस बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

अगर आप अपने घर पर सबसे स्वादिष्ट रेस्टोरेंट स्टाइल में Jeera rice recipe बनाना चाहते हैं। तो बस आप इस रेसिपी को कुछ ही समय में कम सामग्री के साथ झटपट जीरा राइस रेसिपी को अपने घर पर बना सकते हैं। इसलिए मैं आपको इसमें लगने वाले आवश्यक सामग्री की जानकारी स्टेप बाय स्टेप निचे लेख में बताई है।

विवरण जानकारी
बासमती चावल 01 कप
पानी 02 कप
जीरा 01 चम्मच
दाल चीनी 01 (टुकडा)
बड़ी इलायची 01 (एक)
चोटी इलायची 03 (तीन)
लॉन्ग 03 (तीन)
घी 02 चम्मच
नींबू का रस 01 चम्मच
नमक स्वादानुसार

जीरा राइस बनाने की आसान विधि

अगर आप भी Jeera rice kaise banaye यह सोच रहे हैं। तो आप सही जगह पर आर्टिकल पढ़ रहे हैं। क्योंकि मैं आप सभी को जीरा राइस बनाने का सबसे आसान विधि स्टेप बाय स्टेप नीचे लेख में बताने वाला हूं। ताकि आप अपने घर पर बहुत ही कम समय में कम सामग्री के साथ इस रेसिपी को झटपट तैयार कर सको।

1. जीरा राइस बनाने के लिए सबसे पहले हमें एक कप बासमती चावल एक बर्तन में रख लेना है। आप अपने अनुसार चावल ले सकते हैं।

Jeera rice kaise banaye

2. अब बासमती चावल में पानी डालकर चावल को 3 से 4 पानी अच्छे से धोकर इस प्रकार तैयार कर लेना है।

Jeera rice kaise banaye

3. इसके बाद चावल में जरूरत के अनुसार पानी डालकर इसे एक ढक्कन से ढक कर 20 से 30 मिनट तक छोड़ देंगे। ताकि हमारा चावल थोड़ा फुल कर सॉफ्ट हो जाए।

Jeera rice kaise banaye

4. 20 से 30 मिनट बाद चावल पानी में अच्छे से इस प्रकार भीग कर तैयार हो जाएगा।

Jeera rice kaise banaye

5. अब हमें जीरा राइस बनाने के लिए गैस चूल्हे पर एक पैन को रखना है। पैन जैसे ही गर्म हो जाए उसमें हम दो बड़े चम्मच घी ऐड करेंगे। घी जैसे ही गर्म हो जाता है। फिर इसमें 01 चम्मच जीरा, 01 दाल चीनी का टुकडा, 01 बड़ी इलायची, 03 चोटी इलायची, 03 लॉन्ग डालना है। फिर इसे गैस के मीडियम आंच पर ही अच्छे से भून लेना है। ताकि इसका कलर इस प्रकार चेंज हो जाए।

Jeera rice kaise banaye

6. घी में जीरा और खड़े मसाले अच्छे से भुनने के बाद इसमें बासमती चावल में से सारे पानी को निकाल कर चावल को पैन में डाल देंगे और इसे जीरा और खड़े मसाले के साथ धीरे-धीरे 1 मिनट तक गैस के मीडियम आंच पर अच्छे से भुनना है। ताकि हमारा चावल का दाना टूटे नहीं।

Jeera rice kaise banaye

7. 1 मिनट बाद चावल में दो कप गर्म पानी ऐड करना है। फिर इसमें अपने स्वाद अनुसार नमक डालना है। इसके बाद चावल में एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स कर लेना है।

Jeera rice kaise banaye

8. इसके बाद चावल को ढकन से ढक्कर गैस के हाई फ्लेम से मीडियम फ्लेम पर इसे तब तक पकाएंगे जब तक की चावल में का पानी अच्छे से सुख न जाए।

Jeera rice kaise banaye

9. चावल में से जैसे ही पानी सूख जाए तो ढक्कन को हटाकर चावल को एक बार चेक कर लेना है। अगर चावल अच्छे से पक जाए तब आपको गैस को बंद कर देना है। और चावल को फिर ढक्कन से ढक्कर 10 से 12 मिनट तक छोड़ देंगे। ताकि जो हमारा चावल है। वह अच्छे से पक्कर सॉफ्ट हो जाए।

Jeera rice kaise banaye

10. 10 से 12 मिनट बाद ढक्कन को हटाकर चावल के ऊपर थोड़ा हरा धनिया का पत्ता काटकर डाल देना है। और हरे धनिए को चावल में अच्छे से धीरे-धीरे मिक्स कर देना है। इस तरह हमारा जीरा राइस रेसिपी सबसे स्वादिष्ट कम समय में बनकर तैयार हो जाएगा।

Jeera rice kaise banaye

जीरा राइस रेसिपी को किसके साथ परोसे

जीरा राइस को आप पनीर, दाल, छोले, पंजाबी कढ़ी के साथ परोस सकते हैं। क्योंकि इसके साथ जीरा चावल का स्वाद इतना स्वादिष्ट बे लाजवाब लगता है। कि जो भी इसके साथ एक बार खा लेता है। उसे बार-बार खाने को मन करता है। इसलिए इस रेसिपी को एक बार बनाकर ट्राई जरूर करें।

जीरा राइस बनाने के लिए इन चीजों का ध्यान जरूर रखें

अगर आप रेस्टोरेंट या ढाबे स्टाइल में सबसे स्वादिष्ट जीरा राइस बनाना चाहते हैं। तो आपको इन चीजों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।

  • जीरा राइस बनाने से पहले बासमती चावल को तीन से चार पानी अच्छे से धोकर चावल को पानी में फिर से भिगोकर 20 से 30 मिनट तक छोड़ दें।
  • आपको पैन में जीरा, घी, दालचीनी का टुकड़ा, इलायची, लॉन्ग भुनने के बाद ही चावल का इस्तमाल करना है।
  • चावल में आपको चावल के दुगने गर्म पानी का इस्तेमाल करना है। यानि एक कप चावल के बदले आपको दो कप चावल में गर्म पानी का इस्तेमाल करना है।
  • जीरा राइस आपको गैस के मीडियम आंच पर ही धीरे-धीरे चला कर अच्छे से पकाना है। ताकि हमारा चावल टूटे नहीं।

FAQs

प्रश्न: जीरा राइस में क्या-क्या डालते हैं?

उतर- जीरा राइस बनाने के लिए इसमें बासमती चावल 01 कप, पानी 02 कप, जीरा 01 चम्मच, दाल चीनी 01 (टुकडा),
बड़ी इलायची 01 (एक), चोटी इलायची 03 (तीन), लॉन्ग 03 (तीन), घी 02 चम्मच, नींबू का रस 01 चम्मच, नमक स्वादानुसार इन सभी सामग्री को डालकर बनाया जाता है।

प्रश्न: जीरा राइस चावल कैसे बनाया जाता है?

उत्तर- जीरा राइस बनाने के लिए एक कप बासमती चावल को अच्छे से धोकर एक साफ बर्तन में रख लेना है। अब गैस के मीडियम फ्लेम पर एक पैन रखना है। पैन में घी, जीरा और कुछ खड़े मसाले डालकर जीरे को अच्छे से फ्राई करना है। इसके बाद पैन में बासमती चावल डालकर इसे गैस के मीडियम फ्लेम पर अच्छे से भूनना है। फिर चावल में दो कप गर्म पानी ऐड करके चावल को तब तक पकाना है। जब तक की चावल में से पानी सूख न जाए। इस तरह आप जीरा राइस चावल अपने घर पर सबसे स्वादिष्ट बना सकते हैं।

प्रश्न: जीरा राइस खाने के क्या फायदे हैं?

उत्तर- जीरा राइस खाने से यह पेट में बहुत ही आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है। जिसे सुबह या दोपहर में भी इसे आसानी से खा सकते हैं।

और पढ़ें

आलू पनीर समोसा रेसिपी

शाही पनीर रेसिपी

बेसन का पराठा कैसे बनाएं

Leave a Comment