Soya chunks recipe pulao: सोया चंक्स पुलाव बनाने की आसान विधी, स्वादिष्ट बनाने की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

अगर आप प्रोटीन से भरपूर एक ऐसी रेसिपी बनाना चाहते हैं। जो सबसे स्वादिष्ट और खाने में अच्छा लगे तो आप Soya chunks recipe pulao बनाकर एक बार ट्राई कर सकते हैं। यह रेसिपी चावल सोया चंक्स और खुशबूदार मसाले से इतना स्वादिष्ट बनता है। कि जो भी लोग इसे एक बार खाते हैं। उन्हें इस रेसिपी को बार-बार खाने को मन करता है। अगर आप भी अपने घर पर रेस्टोरेंट स्टाइल जैसा सोया चंक्स पुलाव बनाना चाहते हैं। तो आप इस रेसिपी को बहुत ही कम समय में कम सामग्री के साथ तैयार कर सकते हैं।

Soya chunks recipe pulao

क्योंकि Soya chunks recipe pulao बनाने का पुरा आसान विधि स्टेप बाय स्टेप बताने वाला हूं और इसमें कौन-कौन से सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। उसकी भी जानकारी इस लेख में स्टेप बाय स्टेप बताई जाएगी। ताकि इस रेसिपी को बनाते समय आप सबसे स्वादिष्ट बना सके। यही नहीं इस रेसिपी को बनाकर आप अपने स्कूल जाने वाले बच्चों के स्कूल टिपीन में लंच डिनर के लिए भी इस रेसिपी को दे सकते हैं। या आप कहीं पर भी काम करने जाते हैं। तो इस रेसिपी को लंच या डिनर के लिए भी लेकर जा सकते हैं।

सोया चंक्स पुलाव बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

अगर आपको जब तक से सोया चंक्स पुलाव बनाने के लिए इसमें किस-किस सामग्री की आवश्यकता पड़ती है। वह जानकारी नहीं रहेगी तब तक से आप इस रेसिपी को अपने घर पर स्वादिष्ट बना ही नहीं पाएंगे। इसलिए मैं आप सभी को इस रेसिपी को सबसे स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें पड़ने वाले आवश्यक सामग्री की जानकारी नीचे लेख में स्टेप बाय स्टेप बताई है। जिसकी जानकारी पढ़कर आप जान सकते हैं।

विवरण जानकारी
बासमती चावल 01 कप
सोया चंक्स 01 कप
सरसो तेल 03 (बड़े चम्मच)
जीरा ½ चम्मच
तेजपत्ता 02
लॉन्ग 8 से 10
दाल चीनी का टुकड़ा 01
बड़ी इलायची 01
छोटी इलायची 02
गोल मिर्च 8 से 10
प्याज 02 (बारी कटा)
हरी मिर्च 2 से 3 (बारी कटा)
जिंजर पेस्ट 01 चम्मच
गाजर 02 (बारी कटा)
शिमला मिर्च 01 (बारी कटा)
हरा मटर ½ कप
टमाटर 02 (दो)
हल्दी पाउडर ½ चम्मच
लाल मिर्च पाउडर ½ चम्मच
गरम मसाला 01 चम्मच
नमक स्वादानुसार

सोया चंक्स पुलाव बनाने का सबसे आसान विधि

अब बहुत से लोगों की समस्या होती है। कि सोया चंक्स पुलाव उन्हें बनाने का सही तरीका और आसान विधि की जानकारी नहीं होती है। लेकिन आप सभी को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि मैं आप सभी को सोया चंक्स पुलाव बनाने का सबसे आसान विधि नीचे लेख में स्टेप बाय स्टेप बताया हूं। जिसे पढ़कर आप अपने घर पर सबसे स्वादिष्ट कम समय में Soya chunks recipe pulao बनाकर तैयार कर सकते हैं।

1. सोया चंक्स पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले एक थाली में एक कप बासमती का चावल लेना है। चावल को दो से तीन बार साफ पानी से धोकर फिर एक थाली में रखकर फिर उसमें पानी डालकर चावल को 30 मिनट के लिए भिगोकर इस तरह छोड़ देना है।

Soya chunks recipe pulao

2. अब आपको 01 कप एक थाली में सोया चंक्स लेना है। उसे गर्म पानी में भिगोकर 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ देना है।

Soya chunks recipe pulao

3. इस तरह गर्म पानी में सोया चंक्स भिंगकर अच्छे तरह से तैयार हो जाएगा।

Soya chunks recipe pulao

4. इसके बाद हमें गैस के मीडियम फ्लेम पर एक कुकर रखना है। कुक्कर में तीन बड़े चम्मच तेल ऐड करना है। फिर तेल में ½ चम्मच जीरा, 02 तेजपत्ता, 8 से 10 लॉन्ग, 01 दाल चीनी का टुकड़ा, 01 बड़ी इलायची, 02 छोटी इलायची, 8 से 10 गोल मिर्च, साथ ही खड़े मसाले के साथ 02 बारी कटा प्याज 2 से 3 हरी मिर्च बारी कटा तेल में डालना है।

Soya chunks recipe pulao

5. अब इन खड़े मसाले के साथ प्याज को अच्छे से मिक्स कर लेना है। साथ ही खड़े मसाले और प्याज के साथ 01 चम्मच जिंजर पेस्ट डालकर इसे मीडियम से हाई फ्लेम पर अच्छे से कलर ब्राउन होने तक इस प्रकार भून लेना है।

Soya chunks recipe pulao

6. जैसे ही प्याज का कलर थोड़ा कलर ब्राउन हो जाता है। फिर इसमें 02 बारी कटा गाजर, 01 बारी कटा शिमला मिर्च, ½ कप हरा मटर डालकर प्याज के साथ अच्छे से गैस के मीडियम फ्लेम पर ही अच्छे से भून लेना है।

Soya chunks recipe pulao

7. अब इन सभी सब्जियों के साथ भिगोए हुए सोया चंक्स में से पानी निचोड़ कर इसमें इस प्रकार डाल देंगे।

Soya chunks recipe pulao

8. सब्जियों में सोया चंक्स डालने के बाद इसे 30 से 40 सेकंड तक गैस के मीडियम फ्लेम पर सब्जियों के साथ अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें अपने टेस्ट के अनुसार नमक ऐड करना है। और नमक को सब्जियों के साथ अच्छे से मिक्स कर लेना है।

Soya chunks recipe pulao

9. इसके बाद इन सब्जियों में दो से तीन बारी कटा टमाटर, ½ चम्मच हल्दी पाउडर, ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 01 चम्मच गरम मसाला, डालकर सब्जियों में अच्छे से मिक्स कर लेना है। और सब्जियों को ढक्कर गैस के मीडियम फ्लेम पर दो से तीन मिनट अच्छे से पका लेना है।

Soya chunks recipe pulao

10. 2 से 3 मिनट बाद ढक्कन को हटाकर सब्जियों को एक बार अच्छे से चला लेना है। फिर इसमें भिगोए हुए बासमती चावल को डालना है। इसके बाद इसमें दो कप पानी ऐड करना है।

Soya chunks recipe pulao

11. इसके बाद बासमती चावल को सब्जियों के साथ धीरे-धीरे अपने हाथ से चला कर अच्छे से मिक्स कर लेना है। फिर इसमें दो से तीन हरा धनिया का पता बारी काटकर ऊपर से इस प्रकार डाल लेना है।

Soya chunks recipe pulao

12. अब इसे ढक्कन से ढक्कर गैस के मीडियम फ्लेम पर एक सिटी तक इसे अच्छे से पकने देंगे। जैसे ही एक सिटी बज जाता है। गैस को ऑफ कर देना है।

Soya chunks recipe pulao

13. इस तरह सबसे स्वादिष्ट खुशबूदार सोया चंक्स पुलाव बनकर तैयार हो जाएगा।

Soya chunks recipe pulao

14. आप इस रेसीपी को चाहे तो अपने स्कूल जाने वाले बच्चों के टिपीन में लॉन्च डिनर के लिए या अपने घर आए हुए मेहमान को भी इस रेसिपी को बनाकर खिला सकते हैं। यानी कहां जाए तो इस रेसिपी का स्वाद इतना अच्छा रहता है। कि आप इसे कम समय कम सामग्री के साथ बनाकर अपने परिवार के साथ भी खा सकते हैं।

सोया चंक्स पुलाव को किसके साथ परोसा जाए

सोया चंक्स रेसिपी पुलाव बनने के बाद लोगों के मन में यह प्रश्न उठता है। कि इस रेसिपी को हम किसके साथ परोसे ताकि इसका स्वाद और भी अच्छा लगे। तो मैं आप सभी को जानकारी के लिए बता दे कि आप इस रेसिपी को ताजा दही, हरे धनिए की चटनी, टमाटर का सलाद, अचार के साथ परोस सकते हैं। जो आपको पसंद आए।

सोया चंक्स रेसिपी पुलाव बनाते समय इन चीजों का खास ध्यान रखें।

बहुत से लोग ऐसे हैं। जो इस रेसिपी को बनाने का आसान विधि तो जान जाते हैं। लेकिन बनाते समय कुछ चीजों का खास ध्यान नहीं रखते हैं। जिससे उनके रेसिपी का स्वाद उतना टेस्टी नहीं लगता है। इसलिए मैं आप सभी को बता दे की सोया चंक्स रेसिपी पुलाव बनाते समय कुछ खास चीजों का ध्यान देना चाहिए। इसकी जानकारी नीचे लेख में स्टेप बाय स्टेप बताई गई है।

  • आपको इस रेसिपी को बनाने से पहले बासमती चावल को साफ पानी से धोकर फिर इसे साफ पानी में भिगोकर 25 से 30 मिनट तक छोड़ देना है।
  • साथ ही सोया चंक्स को भी गर्म पानी में भिगोकर 20 से 30 मिनट तक छोड़ देना है।
  • कुकर में सरसों के तेल के साथ सभी खड़े मसाले साथ ही प्याज को अच्छे से भुनने के बाद ही अन्य सब्जियों का इस्तेमाल करें।
  • सभी सब्जियों के साथ चावल और सोया चंक्स मिक्स करने के बाद इसे ढक्कन से ढक्कर सिर्फ गैस के मीडियम फ्लेम पर एक सिटी तक ही पकाए।

FAQs

प्रश्न: 1 दिन में कितना सोया चंक्स खाना चाहिए?

उतर- अगर आप अपने शरीर को हेल्दी रखना चाहते हैं। तो आप एक दिन में 25 से 35 ग्राम सुखा सोया चंक्स का इस्तमाल कर सकते हैं।

प्रश्न: सोया चंक्स खाने के क्या फायदे हैं?

उतर- आप सभी को जानकारी के लिए बता दे की सोया चंक्स खाने से अनेक प्रकार के फायदा होते हैं। अधिकतर इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को हेल्दी रखता है। इसका इस्तेमाल ज्यादातर बॉडी बनाने के लिए किया जाता है।

प्रश्न- सोया चंक्स पुलाव कैसे बनाएं?

उतर- आप सोया चंक्स पुलाव को (बासमती चावल 01 कप, सोया चंक्स 01 कप, सरसो तेल 03 (बड़े चम्मच), जीरा ½ चम्मच, तेजपत्ता 02, लॉन्ग 8 से 10, दाल चीनी का टुकड़ा 01, बड़ी इलायची 01, छोटी इलायची 02, गोल मिर्च 8 से 10, प्याज 02 (बारी कटा), हरी मिर्च 2 से 3 (बारी कटा) जिंजर पेस्ट 01 चम्मच, गाजर 02 (बारी कटा), शिमला मिर्च 01 (बारी कटा), हरा मटर ½ कप, टमाटर 02 (दो), हल्दी पाउडर ½ चम्मच, लाल मिर्च पाउडर ½ चम्मच, गरम मसाला 01 चम्मच, नमक स्वादानुसार) इन सभी सामग्री से बना सकते हैं।

और पढ़ें

टोमैटो राइस कैसे बनाएं

कश्मीरी मीठा पुलाव कैसे बनाएं

मटर पनीर राइस रेसिपी

Leave a Comment