kadhi pakora recipe: कढ़ी पकौड़ा कैसे बनाएं, आवश्यक सामग्री, बनाने की विधि पूरी जानकारी पढ़े।

आप लोगो ने तो kadhi pakora recipe के बारे में तो अवश्य ही जानते होंगे। यह रेसिपी ज्यादातर त्यौहार में बनाई जाती है। जिसे लोग खाना बहुत ही पसंद करते हैं। आप कढ़ी पकौड़ा रेसिपी को त्यौहार के अलावा अन्य दिनों में भी आसानी से बनाकर खा सकते हैं। क्योंकि अन्य दिनों में भी लोग इस रेसिपी को बनाते हैं। जो खिला-खिला खुशबूदार स्वादिष्ट बनकर तैयार होता है। अगर आप इस रेसिपी को अपने घर पर ढाबे रेस्टोरेंट स्टाइल में बनाना चाहते हैं। तो आप इसे झटपट कम समय में बनाकर तैयार कर सकते हैं।

kadhi pakora recipe

क्योंकि मैं आप सभी को kadhi pakora recipe बनाने का सबसे आसान तरीका और इस रेसिपी को बनाने में किस-किस सामग्री की आवश्यकता पड़ेगी। इसकी भी जानकारी आप सभी को स्टेप बाय स्टेप इस आर्टिकल के लेख में शुरू से लेकर अंत तक बताई जाएगी। ताकि आप कढ़ी पकौड़ा रेसिपी को अपने घर पर आसानी से कम समय में झटपट बना कर तैयार कर सकें। बस इसके लिए आप हमारे द्वारा बताए गए लेख को शुरू से लेकर अंत तक अवश्य पढ़िएगा।

कढ़ी पकौड़ा बनाने की सामग्री

कढ़ी पकौड़ा बनाने में किस-किस सामग्री की आवश्यकता पड़ेगी इसकी सभी जानकारी नीचे लेख में स्टेप बाय स्टेप बताई गई है। ताकि आप इस सभी सामग्री का इस्तेमाल करके आप अपने घर पर स्वादिष्ट इस रेसिपी को बना सकें।

विवरण जानकारी
दही 02 कप
बेसन ¼ कप
लाल मिर्च पाउडर ½ चम्मच
धनिया पाउडर 01 चम्मच
हल्दी पाउडर ¼ चम्मच
नमक स्वाद अनुसार
बेसन ½ कप
हल्दी पाउडर थोड़ी
हींग थोड़ी
लाल मिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच
नमक ½ छोटा चम्मच
तेल 03 बड़े चम्मच
जीरा 01 चम्मच
सौफ ½ छोटा चम्मच
मैथी ½ छोटा चम्मच
राई ½ छोटा चम्मच
हींग ¼ चम्मच
कड़ी पते 5 से 6
हरा मिर्च 2 से 3
लहसुन की कलियां 2 से 4
घी 01 चम्मच
राई ¼ चम्मच
सुखी लाल मिर्च 02

कढ़ी पकौड़ा बनाने की आसान विधि

अगर आप अपने घर पर तर त्यौहार या अन्य दिनों में भी कढ़ी पकौड़ा रेसिपी को बनाना चाहते हैं। तो आप बस हमारे द्वारा बताए गए विधि को अपना कर आप आसानी से इस रेसिपी को स्वादिष्ट बना सकते हैं।

1. कढ़ी पकौड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ बर्तन या थाली में इस तरह दो कप दही लेना है। दही को अच्छे से मिक्स कर लेना है।

kadhi pakora recipe

2. अब दही में ¼ कप बेसन, ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 01 चम्मच धनिया पाउडर, ¼ चम्मच हल्दी पाउडर और स्वाद अनुसार नमक डालकर दही में इन सभी मसाले को अच्छे से मिक्स कर लेना है।

kadhi pakora recipe

3. दही में सभी मसाले मिक्स करने के बाद अब इसमें तीन कप पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लेना है। इस तरह कढ़ी के लिए घोल तैयार हो जाएगा।

kadhi pakora recipe

4. अब हमें पकौड़ा के लिए बैटर तैयार करना है। इसके लिए एक बोल में ½ कप बेसन लेना है। अब बेसन में थोड़ी हल्दी पाउडर, थोड़ी हींग, ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ½ छोटा चम्मच नमक डालकर बेसन में इन सभी मसाले को अच्छे से इस तरह मिक्स कर लेना है।

kadhi pakora recipe

5. इसके बाद बेसन में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इसे अच्छे से मिक्स करके इसका बैटर इस तरह तैयार कर लेना है।

kadhi pakora recipe

6. अब पकौड़ा बनाने के लिए गैस चूल्हा पर एक कढाई रखना है। कढ़ाई में तेल ऐड करना है। तेल जैसे ही गर्म हो जाए। तेल में आपको छोटा-छोटा इस तरह पकौड़ा को बनाकर डाल देना है। और इसे गैस के मीडियम फ्लेम पर उलट पलट कर पकौड़ा को अच्छे से पकाना है।

kadhi pakora recipe

7. पकौड़ा का कलर जैसे ही ब्राउन होने लगता है। फिर तेल में से इसे निकाल कर एक थाली में इस तरह रख लें।

kadhi pakora recipe

8. अब इसके बाद गैस चूल्हा पर एक कढाई रखना है। कढ़ाई में 03 बड़े चम्मच तेल ऐड करना है। तेल जैसे ही गर्म हो जाए तेल में 01 चम्मच जीरा, ½ छोटा चम्मच सौफ, ½ छोटा चम्मच मैथी, ½ छोटा चम्मच राई, ¼ चम्मच हींग इन सभी मसाले को तेल के साथ मिक्स करके इसे कुछ सेकेंड तक इस तरह पका लेना है।

kadhi pakora recipe

9. अब इसमें 5 से 6 कड़ी पते, 2 से 3 बारी कटा हरा मिर्च, 2 से 4 बारी कटा लहसुन की कलियां डालकर तेल में अच्छे से भून लेना है।

kadhi pakora recipe

10. तेल में लहसुन की कलियां पकने के बाद अब इसमें कढ़ी का घोल डालकर इसे गैस के मीडियम से हाई फ्लेम पर तब तक पकाना है। जब तक की कढ़ी के घोल में इस तरह उबाल ना आ जाए।

kadhi pakora recipe

11. कढ़ी के घोल में जैसे ही उबाल आने लगता है। अब इस कढ़ी के घोल को गैस के मीडियम फ्लेम पर 5 से 6 मिनट अच्छे से पकाना है। ताकि कढ़ी का घोल थोड़ा गढ़ा हो जाए।

kadhi pakora recipe

12. अब जैसे ही कढ़ी का खोल गढ़ा हो जाता है। अब इसमें थोड़ा बहुत कर्स किया हुआ कसूरी मेथी डालकर कढ़ी के घोल में अच्छे से इस तरह मिक्स कर लेना है। इसके बाद गैस को बंद कर देना है।

kadhi pakora recipe

13. अब कढ़ी में पकोड़े को डालकर अच्छे से इस तरह मिक्स कर लेना है।

kadhi pakora recipe

14. अब इसे एक ढक्कन से ढक्कर 10 मिनट के लिए छोड़ दे ताकि पकोड़े कढ़ी में अच्छे से फूल जाए।

kadhi pakora recipe

15. 10 मिनट बाद कढ़ी में पकौड़ा इस तरह अच्छे से भिंग कर फूल जाएगा।

kadhi pakora recipe

16. अब इसका और स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें तड़का लगाएंगे। तड़का लगाने के लिए गैस चूल्हा पर एक पैन रखना है। पैन में एक चम्मच देसी घी ऐड करना है। घी जैसे ही गर्म हो जाए अब इसमें ¼ चम्मच राई, 02 सुखी लाल मिर्च डालकर इसे गैस के मीडियम फ्लेम पर थोड़े समय के लिए पका लेना है। पकने के बाद गैस बंद कर दीजिए।

kadhi pakora recipe

17. इसके बाद तड़का को कुछ सेकंड के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दे। तड़का जैसे ही थोड़ा ठंडा हो जाए। तब इसमें ¼ चम्मच लाल कश्मीरी मिर्च तड़का में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इस तड़का को कढ़ी के ऊपर डालें और थोड़ा बहुत बारी कटा हरा धनिया डालकर कढ़ी में अच्छे से मिक्स कर ले।

kadhi pakora recipe

18. इस तरह हमारी kadhi pakora recipe कम समय में बनकर तैयार हो जाएगी।

kadhi pakora recipe

कढ़ी पकौड़ा रेसिपी को किसके साथ परोसे

कढ़ी पकौड़ा रेसिपी अगर आप बना कर तैयार कर लिए हैं। तो आप इस रेसिपी को बासमती चावल, जीरा राइस, मटर पुलाव, गरमा गरम सदा रोटी, तंदूरी रोटी के साथ परोस सकते हैं। जो आपको पसंद आए। अगर आप इन चीजों में से किसी एक चीजों के साथ इस रेसिपी को परोसते हैं। तो इसका स्वाद और भी अच्छा लगेगा।

स्वादिष्ट कढ़ी पकौड़ा बनाने का आसान स्टेप।

अगर आप गरमा गरम स्वादिष्ट कढ़ी पकौड़ा अपने घर पर बनाना चाहते हैं। तो आप हमारे द्वारा बताए गए आसान से स्टेप को फॉलो करके स्वादिष्ट गरमा गरम कढ़ी पकौड़ा रेसिपी आसानी से बना सकते हैं।

दही: कढ़ी पकौड़ा बनाने के लिए आप दही का इस्तेमाल जरूर करें।

बैटर: पकौड़ा के लिए बैटर तैयार करने के लिए बेसन में सभी मसाले मिक्स करने के बाद इसमें थोड़ा थोड़ा पानी ऐड करके इसे अच्छे से अपने हाथों से कुछ मिनट के लिए इतना चलाकर मिक्स करना है। ताकि बैटर अच्छा से तैयार हो सके।

पकौड़ा: आपको पकौड़े को गैस के मीडियम फ्लेम पर ही अच्छे से उलाट प्लांट कर अच्छे से पका लेना है।

कढ़ी पकौड़ा: कढ़ी पकौड़ा में तड़का जरूर लगाए। तड़का आपको घी में राई, सुखी लाल मिर्च साथ में लाल कश्मीरी मिर्च का इस्तेमाल करके करें।

FAQs

प्रश्न: पकोड़ा में क्या क्या डाला जाता है?

उत्तर- पकोड़ा बनाने के लिए ½ कप बेसन, थोड़ी हल्दी पाउडर, थोड़ी हींग, ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ½ छोटा चम्मच नमक इन सभी सामग्री की आवश्यकता पड़ती है।

प्रश्न: कड़ी में कौन कौन सा मसाला पड़ता है?

उतर- कढ़ी का घोल बनाने के लिए दही 02 कप, बेसन ¼ कप, लाल मिर्च पाउडर ½ चम्मच, धनिया पाउडर 01 चम्मच
हल्दी पाउडर ¼ चम्मच, नमक स्वाद अनुसार इन सभी सामग्री से कड़ी के लिए घोल तैयार कर सकते हैं।

और पढ़ें

काजू पनीर पुलाव रेसिपी

दही पुलाव रेसिपी

आलू लच्छा पराठा रेसिपी

Leave a Comment