Kaju paneer pulao recipe: काजू पनीर पुलाव कैसे बनाएं, बनाने की विधि सभी जानकारी पढ़े।

जब Kaju paneer pulao recipe का नाम आता है। तो इसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। क्योंकि काजू पनीर और बड़े-बड़े दाने वाला चावल एवं अन्य मसाले से बनाकर तैयार किया गया यह रेसिपी खाने में सबसे स्वादिष्ट लगता है। अधिकांश लोग इस रेसिपी को रेस्टोरेंट या ढाबे में ही खाना पसंद करते हैं। क्योंकि ज्यादातर लोगों को इस रेसिपी को बनाने का तरीका ही नहीं मालूम होता है। इसलिए अगर आप इस रेसिपी को गरमा गरम स्वादिष्ट अपने घर पर बनाने की योजना बना रहे हैं। तो आप सही जगह पर आर्टिकल पढ़ रहे हैं।

Kaju paneer pulao recipe

क्योंकि मैं आप सभी को Kaju paneer pulao recipe बनाने का सबसे आसान तरीका बताने वाला हूं। अगर आप इस रेसिपी को एक बार बनाना सीख गए तो आप इस रेसिपी को हमेशा अपने घर पर खिला-खिला खुशबूदार स्वादिष्ट बनाकर अपने परिवार को या आप जहां पर जॉब करते हैं। वहां पर डिनर या लंच डिनर के लिए भी लेकर जा सकते हैं। अगर इस रेसिपी को अपने दोस्तों को भी बना कर खिलाओगे तो उन्हें ज्यादा पसंद आएगा। इसलिए अगर आप ठान लिए हैं। इस रेसिपी को बनाने का तो हमारे द्वारा बताए गए सभी आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक सिर्फ पढ़ने की जरूरत है।

काजू पनीर पुआव बनाने की सामग्री

आपको काजू पनीर का पुआव बनाने के लिए इसमें पडने वाले सभी सामग्री की जानकारी जाननी बहुत जरूरी है। तभी आप इस रेसिपी को अपने घर पर स्वादिष्ट बना सकते हैं। इसलिए इसी का मध्य नजर रखते हुए हमने इसमें पडने वाले सभी सामग्री की जानकारी नीचे लेख में स्टेप बाय स्टेप बताई है। ताकि आपको काजू पनीर का पुआव बनाते समय किसी भी चीज की परेशानी ना हो।

विवरण जानकारी
बासमती चावल 02 कप
पनीर 250 ग्राम
प्याज 01
दही 03 चम्मच
काजू 20 से 30
लाल शिमला मिर्च 01
हरा शिमला मिर्च 01
जीरा ½ चम्मच
बड़ी इलायची 01
लॉन्ग 2 से 3
छोटी इलायची 2 से 3
बड़ी इलायची 01
काली मिर्च 10 से 12
दाल चीनी टुकड़ा 01
तेजपात 02
सॉफ पाउडर 01 चम्मच
धनिया पाउडर 01 चम्मच
चिल्ली फलेक्स 01 चम्मच
हरी मिर्च  2 से 5 (ग्रैंड किया)
अदरक लहसुन पेस्ट 02 चम्मच
नमक स्वाद अनुसार
लाल कश्मीरी मिर्च  ½ चम्मच
हल्दी पाउडर ½ चम्मच
चाट मसाला ½ चम्मच
काली मिर्च ½ चम्मच (कुटी हुई)

काजू पनीर का पुआव बनाने की विधि

अगर जिस जिस लोगों को काजू पनीर का पुलाव बनाने नहीं आता है। तो उन्हें घबराने की कोई जरूरत नहीं है। अगर आप अपने घर पर काजू पनीर का पुलाव बनाना चाहते हैं। तो आप हमारे द्वारा बताए गए नीचे लेख में विधि को अपनाकर आप इस रेसिपी को स्वादिष्ट अपने घर पर बना सकते हैं।

1. काजू पनीर का पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में एक कप तेल डालना है। बाउल में तेल जैसे ही गर्म हो जाए फिर उसमें ½ चम्मच जीरा, 01 बड़ी इलायची, 2 से 3 लॉन्ग, 2 से 3 छोटी इलायची, 01 बड़ी इलायची, 10 से 12 काली मिर्च, 01 दाल चीनी का टुकड़ा, 02 तेजपात अब इन खड़े मसाले को तेल में डाल देना है।

Kaju paneer pulao recipe

2. अब इन खड़े मसाले को तेल में गैस के मीडियम फ्लेम पर अच्छे से भून लेना है।

Kaju paneer pulao recipe

3. खड़े मसाले भुनने के बाद अब इसमें एक बारी कटा हुआ प्याज डालकर इसे गैस के मीडियम फ्लेम पर तब तक भूनना है। जब तक इसका कलर थोड़ा ब्राउन ना हो जाए। इस प्रकार।

Kaju paneer pulao recipe

4. प्याज का कलर जैसे ही ब्राउन हो जाता है। अब इसमें 01 चम्मच सॉफ पाउडर, 01 चम्मच धनिया पाउडर, 01 चम्मच चिल्ली फलेक्स, 2 से 5 ग्रैंड किया हरी मिर्च, 02 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट और स्वाद अनुसार नमक डालकर इसमें थोड़ा सा पानी ऐड करें। इसके बाद सभी मसाले को अच्छे से मिक्स कर लेना है।

Kaju paneer pulao recipe

5. अब इन सभी मसाले को गैस के मीडियम फ्लेम पर दो से तीन मिनट अच्छे से इस तरह पका लेना है।

Kaju paneer pulao recipe

6. इसके बाद मसाले में तीन बड़े चम्मच दही डालकर इसे भी गैस के मीडियम फ्लेम पर अच्छे से मसाले के साथ मिक्स करके भून लेना है।

Kaju paneer pulao recipe

7. मसाले के साथ दही भुनने के बाद अब इसमें 25 से 30 मसाले में काजू डालकर इसे भी गैस के मीडियम फ्लेम पर 1 से 2 मिनट तक अच्छे से भून लेना है।

Kaju paneer pulao recipe

8. मसाले में काजू अच्छे से भुनने के बाद अब इसमें छोटे कप से चार कप पानी डालना है। पानी डालने के बाद इसमें दो कप धोया हुआ बासमती का चावल डालकर इसे धीरे-धीरे चला कर अच्छे से मिक्स कर लेना है।

Kaju paneer pulao recipe

9. इसके बाद इसे एक ढक्कन से ढक्कर गैस के हाई फ्लेम पर तब तक पकाना है। जब तक की चावल में का सारा पानी सोख ना लें।

Kaju paneer pulao recipe

10. चावल का सारा पानी सूखने के बाद अब इसे ढक्कन से ढक्कर गैस के मीडियम फ्लेम पर पकने देना है।

Kaju paneer pulao recipe

11. तब तक से हम इधर पनीर को फ्राई कर लेंगे। पनीर फ्राई करने के लिए गैस चूल्हे पर एक पैन रखना है। पैन में 02 बड़े चम्मच घी डालना है। घी जैसे ही गर्म हो जाए उसमें 250 ग्राम बारी कटा पनीर डालकर इसे गैस के मीडियम फ्लेम पर तब तक भूनना है। जब तक की इसका कलर ब्राउन ना हो जाए।

Kaju paneer pulao recipe

12. पनीर का कलर जैसे ही ब्राउन हो जाता है। अब इसमें टेस्ट अनुसार नमक, ½ चम्मच लाल कश्मीरी मिर्च, ½ चम्मच हल्दी पाउडर, ½ चम्मच चाट मसाला, ½ चम्मच कुटी हुई काली मिर्च, 01 बारी कटी लाल शिमला मिर्च, 01 बारी कटी हरा शिमला मिर्च, 01 बारी कटी प्याज अब इन चीजों को पनीर के साथ अच्छे से मिक्स करके गैस के मीडियम फ्लेम पर 02 से 03 मिनट अच्छे से इस तरह पका लेना है।

Kaju paneer pulao recipe

13. अब चावल में फ्राई किया हुआ पनीर डालकर इसे एक ढक्कन से ढक्कर 8 से 10 मिनट के लिए इसे छोड़ देंगे। ताकि पनीर का फ्लेवर चावल में अच्छे से आ जाए।

Kaju paneer pulao recipe

14. 8 से 10 मिनट बाद फ्राई किए हुए पनीर को चावल में धीरे-धीरे चला कर अच्छे से मिक्स कर लेना है। इस तरह हमारा काजू पनीर का पुलाव बनकर तैयार हो जाएगा।

Kaju paneer pulao recipe

15. इसके बाद अब काजू पनीर पुलाव को आप इस तरह एक थाली में सर्व कर सकते हैं।

Kaju paneer pulao recipe

काजू पनीर पुलाव बनाने का आसान स्टेप अपनाएं।

काजू, पनीर, चावल एवं अन्य खुशबूदार मसाले से अगर आप भी इस रेसिपी को झटपट कम समय में स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं। तो हमारे द्वारा बताए गए आसान से स्टेप को जरूर अपनाए।

बासमती चावल: आपको बासमती चावल दो से तीन पानी अच्छे से धोकर डालना है।

प्याज: खड़े मसाले के साथ प्याज को आपको अच्छे से भुनना है। ताकि प्याज का कच्चापन दूर हो जाए।

पनीर: आपको गैस के मीडियम फ्लेम पर पनीर को फ्राई करके पुलाव में डालना है।

पानी: पुलाव बनाने के लिए अगर आप चावल दो कप ले रहे हैं। तो उसके बदले आप चार कप पानी का इस्तेमाल करें।

FAQs

प्रश्न: काजू पनीर की रेसिपी क्या है?

उत्तर- काजू पनीर पुलाव की रेसिपी खाने वाला एक स्वादिष्ट डिशो में से एक है। जिसे लोग अधिकतर खाना पसंद करते हैं। यह रेसिपी काजू पनीर चावल और खुशबूदार मसाले से बना कर तैयार की जाती है। जिसे बनाना बेहद आसान है।

प्रश्न: दूध फाड़ने के लिए क्या करें?

उत्तर- अगर आप अपने घर पर दूध का पनीर बनाना चाहते हैं। तो आप आसानी से पनीर के पानी का इस्तेमाल करके दूध को फाड़कर उसका पनीर बना सकते हैं।

और पढ़ें

शाही पुलाव रेसिपी

मसाला बाजरा रोटी रेसिपी

मसरुम मटर पुलाव रेसिपी

Leave a Comment