Dahi pulao recipe: दही पुलाव कैसे बनाएं, यहां पढ़िए स्वादिष्ट और झटपट बनाने का तरीका।

जब आपके पास समय कम है। और आप कम समय में झटपट एक ऐसा स्वादिष्ट पुलाव रेसिपी बनाना चाहते हैं। जिसे अगर आप खाएं तो उसका स्वाद अच्छा लगे तो आप Dahi pulao recipe को बनाकर ट्राई कर सकते हैं। दही चावल एवं अन्य मसाले से तैयार की गई यह रेसिपी खाने में स्वादिष्ट लगती है। अगर आप दही पुलाव रेसिपी को अपने घर पर बनाते हैं। तो इस रेसिपी को आपके घर वाले अधिक खाना पसंद करेंगे। क्योंकि दही पुलाव रेसिपी की जब बात आती है। तो सबके मुंह में पानी आ जाते हैं। जिसे हर कोई खाना पसंद करता है।

Dahi pulao recipe

इसलिए अगर आप सोच रहे हैं। अपने घर पर खुशबूदार खिला-खिला स्वादिष्ट Dahi pulao recipe को कम समय में झटपट बनाना तो आप सही जगह पर हैं। क्योंकि दही पुलाव रेसिपी को बनाने का सबसे आसान विधि स्टेप बाय स्टेप आप सभी को बताने वाला हूं। ताकि जब भी आपके पास समय मिले तो आप इस रेसिपी को झटपट अपने घर पर कम समय में बनाकर तैयार कर सकते हैं। यह रेसिपी इतनी स्वादिष्ट लगती है। कि आप इसे बनाकर डिनर या लॉन्च डिनर के लिए भी लेकर जा सकते हैं।

दही पुलाव रेसिपी बनाने की सामग्री

खिला-खिला खुशबूदार दही पुलाव रेसिपी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री की आवश्यकता पड़ेगी। अगर आपको यह जानकारी नहीं है। कि इस रेसिपी को बनाने में किस-किस सामग्री की आवश्यकता पड़ती है। तो आप हमारे द्वारा बताए गए आवश्यक सामग्री की जानकारी नीचे लेख में पढ़कर जान सकते हैं।

विवरण जानकारी
पुआव 1.5 कप
दही 4 बड़े चम्मच
प्याज 01
गाजर 02
टमाटर 01
हरा मटर 01 कटोरी
हरा मिर्च 02
सोयाबीन 01 कप
हल्दी पाउडर ½ चम्मच
धनिया पाउडर 01 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर 01 चम्मच
गरम मसाला 01 चम्मच
भुना जीरा पाउडर ½ चम्मच
घी 02 चम्मच
जीरा ½ चम्मच
बडी इलायची 01
छोटी इलायची 02
दाल चीनी टुकड़ा 01
लॉन्ग 4 से 5
काली मिर्च 4 से 5
तेजपात 01
हींग थोड़ा सा
नमक स्वाद अनुसार

दही पुलाव रेसिपी बनाने की आसान विधि

हमने आप सभी को Dahi pulao recipe बनाने का सबसे आसान विधि नीचे लेख में स्टेप बाय स्टेप बताया है। ताकि आप हमारे द्वारा बताए गए विधि को अपना कर आप अपने घर पर खुशबूदार खिला-खिला दही पुलाव रेसिपी को झटपट कम समय में बनाकर तैयार कर सकते है।

1. दही पुलाव रेसिपी बनाने के लिए आपको डेढ़ कप बड़े दाने वाला पुराना चावल एक थाली में इस तरह ले लेना है। इसके बाद चावल को धोकर उसमें का सारा पानी निकाल कर उसी थाली में रख देंगे। आप अपने अनुसार चावल ले सकते हैं।

Dahi pulao recipe

2. अब आधा कप छोटा साइज का सोयाबीन लेना है। उसे अच्छे से धोकर उसमें का सारा पानी निचोड़कर इस तरह एक थाली में रख लेना है।

Dahi pulao recipe

3. इसके बाद एक थाली में चार बड़े चम्मच दही लेना है। दही को अच्छे से मिक्स करके इसमें ½ चम्मच हल्दी पाउडर, 01 चम्मच धनिया पाउडर, 01 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 01 चम्मच गरम मसाला, ½ चम्मच भुना जीरा पाउडर डालना है।

Dahi pulao recipe

4. अब दही में सभी पाउडर मसाले को अच्छे से मिक्स करके इसे सोयाबीन के साथ अच्छे से इस प्रकार मिक्स कर लेना है।

Dahi pulao recipe

5. इसके बाद अब गैस चूल्हा पर एक कुकर रखना है। कुकर में दो चम्मच तेल ऐड करना है। तेल जैसे ही गर्म हो जाए फिर उसमें दो चम्मच देसी घी डालना है। अब घी और तेल में ½ चम्मच जीरा डालकर उसे भून ले। जीरा भुनने के बाद इसमें खड़े मसाले जैसे 01 बडी इलायची, 02 छोटी इलायची, 01 दाल चीनी टुकड़ा, 4 से 5 लॉन्ग, 4 से 5 काली मिर्च, 01 तेजपात और थोड़ा सा हींग डालकर तेल में अच्छे से भून लेना है।

Dahi pulao recipe

6. अब इन खड़े मसाले के साथ एक बारी कटा हुआ प्याज डालकर उसे भी गैस के मीडियम फ्लेम पर इस तरह भून लेना है। ताकि प्याज का कच्चापन दूर हो जाए।

Dahi pulao recipe

7. अब खड़े मसाले और प्याज भुनने के बाद अब इसमें दही के साथ मिलाया हुआ सोयाबीन को डालकर 2 से 3 मिनट तक गैस के मीडियम फ्लेम पर इस तरह सोयाबीन को अच्छे से भून लेना है।

Dahi pulao recipe

8. इसके बाद अब इसमें 02 बारी कटा गाजर, 01 बारी कटा टमाटर, 01 कटोरी हरा मटर (छोटे कटोरी से) 02 हरा मिर्च बारी कटा इन सब्जियों को अच्छे से सोयाबीन और मसाले के साथ इस तरह गैस के मीडियम फ्लेम पर कुछ सेकेंड तक अच्छे से चला कर मिक्स कर लेना है।

Dahi pulao recipe

9. इसके बाद इन सब्जियों में धोया हुआ चावल को डालकर इसे धीरे-धीरे चला कर सब्जियों में इस तरह अच्छे से मिक्स कर लेंगे।

Dahi pulao recipe

10. अब चावल में 2.5 कप पानी और स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छे से धीरे धीरे चलाकर मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें थोड़ा बहुत बारी कटा हरा धनिया और आधा टुकड़ा नींबू का रस डाल देना है।

Dahi pulao recipe

11. अब कुकर को ढक्कन से बंद करके इसे गैस के हाई फ्लेम पर एक सिटी लगाकर पकाएंगे। एक सिटी लगने के बाद आपको 1 से 2 मिनट तक गैस के मीडियम फ्लेम पर थोड़ा पका लेना है।

Dahi pulao recipe

12. इसके बाद इस तरह दही पुलाव रेसिपी बनकर कम समय में तैयार हो जाएगी।

Dahi pulao recipe

दही पुलाव रेसिपी को किसके साथ परोसे

अगर आप झटपट कम समय में दही पुलाव रेसिपी बनाकर तैयार कर लिए हैं। तो आप इस रेसिपी को अचार (जैसे आम का अचार, नींबू का अचार, मिक्सचर अचार) पापड़, सलाद (जैसे टमाटर, खीरा, मूली आदि) के साथ परोस सकते हैं।

दही पुलाव रेसिपी बनाने के लिए अपनाए आसन स्टेप।

अगर आप चाहते हैं। गरमा गरम दही पुलाव रेसिपी झटपट कम समय में अपने घर पर बनाकर तैयार करना तो हमारे द्वारा बताए गए कुछ आसान से स्टेप को फॉलो करके आप भी अपने घर पर स्वादिष्ट इस रेसीपी को बना सकते हैं।

चावल: अगर आप पुलाव बनाने के लिए कोई भी चावल लेते हैं। तो आप उसे दो से तीन पानी अच्छे से धोकर उसमें का सारा पानी निकाल कर एक साथ बर्तन में 20 से 30 मिनट तक छोड़ दें।

प्याज: खड़े मसाले के साथ प्याज को अच्छे से भुने ताकी प्याज का कच्चापन दूर हो जाए।

सब्जियों: आप सब्जियों में चावल को डालकर सब्जियों के साथ चावल धीरे-धीरे चलाकर मिक्स करें ताकि चावल का दाना टूटे ना।

दही पुलाव: आप कुकर में दही पुलाव बना रहे हैं। तो इसे गैस के हाई फ्लेम पर सिर्फ एक सिटी तक ही पकाए।

FAQs

प्रश्न: पुलाव में कितना पानी डालते हैं?

उत्तर- यह आप पर निर्भर करता है। कि आप पुलाव बनाने के लिए कितने चावल का इस्तेमाल करते हैं। अगर 1.5 कप चावल का इस्तेमाल करते हैं। तो इसके बदले 2.5 कप पानी का इस्तेमाल करने होंगे।

प्रश्न: पुलाव कितनी सिटी में बनता है?

उत्तर- अगर आप कुकर पर दही पुलाव या कोई भी पुलाव रेसिपी बना रहे हैं। तो इसे गैस के हाई फ्लेम पर सिर्फ एक सिटी तक ही पकाना है।

और पढ़ें

आलू परवल सब्जी रेसिपी

मसरूम मटर पुलाव रेसिपी

कश्मीरी मीठा पुलाव रेसिपी

Leave a Comment